फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar election 2020 LJP fielded candidate against BJP Chirag Paswan broke the illusion of mixed fight

Bihar election 2020: भाजपा के खिलाफ लोजपा ने उतारे उम्मीदवार, चिराग ने मिली-जुली लड़ाई का भ्रम तोड़ा

Fri, 16 Oct 2020 03:13 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 16 Oct 2020 03:13 AM IST
विज्ञापन
Bihar election 2020 LJP fielded candidate against BJP Chirag Paswan broke the illusion of mixed fight
चिराग पासवान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने दूसरे चरण के चुनाव में भाजपा के खिलाफ भी अपने उम्मीदवार खड़े कर यह भ्रम तोड़ दिया है कि वह केवल जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के खिलाफ है। भाजपा के बागियों के चिराग की लोजपा में शामिल होने से यह संकेत गया था कि यह उन्हें भाजपा का नेतृत्व नीतीश के मुकाबले खड़ा करने की योजना का हिस्सा था, लेकिन भाजपा के बदले तेवरों से लोजपा को भी अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर होना पड़ा है।

विज्ञापन


भाजपा के बागियों के लिए दरवाजे खोले
भाजपा ने न सिर्फ सभी बागियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है बल्कि लोजपा के खिलाफ जोरदार तरीके से प्रचार करने का भी फैसला किया है। लोजपा ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए दूसरे चरण के चुनाव के लिए अपने 50 प्रत्याशियों को चुनाव निशान देना शुरू कर दिया है। पहले चरण की तर्ज पर भाजपा के बागियों को भी पार्टी कई सीटों से उम्मीदवार बना सकती है। इनमें 2015 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े कामेश्वर सिंह मुन्ना, पूर्व उद्योग मंत्री और भारतीय सबलोग पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रेणु कुशवाहा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन



चार सीटों पर भी भाजपा के खिलाफ उम्मीदवारी
लोजपा दूसरे चरण में चार सीटों पर भाजपा के खिलाफ भी अपना उम्मीदवार उतार रही है। इनमें भागलपुर से राजेश कुमार वर्मा, राघोपुर से राकेश रौशन, गोविंदगंज से राजू तिवारी और लालगंज से रामजकुमार साह को पार्टी मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। गोविंदगंज और लालगंज लोजपा की सीटिंग सीट है। पहले चरण में लोजपा ने भाजपा के किसी भी उम्मीदवार के खिलाफ अपना प्रत्याशी नहीं दिया है। चिराग पासवान द्वारा अपने बहनोई मृणाल और चचेरे भाई कृष्ण राज को भी मैदान में उतारा जा सकता है। कृष्ण राज चिराग के चाचा स्वर्गीय रामचंद्र पासवान के बेटे और सांसद प्रिंस राज के बड़े भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी की तस्वीर भी नहीं
चिराग ने मोदी की तस्वीर अपने चुनाव प्रचार में इस्तेमाल न करने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे अभिभावक हैं। वे हमारे दिल में रहते हैं। उनकी तस्वीर को लेकर कई लोग परेशान हैं। प्रधानमंत्री की तस्वीर की जरूरत नीतीश कुमार को है। इससे पहले बिहार के उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा था कि लोजपा एनडीए का हिस्सा नहीं है। बिहार में भाजपा-जदयू गठबंधन के साथ हम और वीआईपी हैं। अगर गैर-एनडीए प्रत्याशी प्रधानमंत्री का नाम या उनकी तस्वीर का उपयोग करता है तो ऐसे लोगों के खिलाफ भाजपा कानूनी कार्रवाई करेगी।


चिराग को पिता के साये का सहारा
लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान को अपने पिता के साये का सहारा है। पिता रामविलास पासवान के निधन के बाद खुद मोर्चा संभाल रहे चिराग के लिए यह बड़ी परीक्षा साबित होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed