Bihar Election 2020: स्वर्गीय रामविलास पासवान के 'श्राद्ध' कार्यक्रम में पहुंचे सीएम नीतीश, चिराग से की मुलाकात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में चुनाव की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। ऐसे में प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के बीच एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का दौर भी शुरू हो गया है। नीतीश जहां महागठबंधन का नेतृत्व कर रही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाना साध रहे हैं। वहीं पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भी नीतीश पर पलटवार करते हुए एक वीडियो साझा किया है। इसमें मुख्यमंत्री पर कुर्सी के मोह की वजह से राज्य के विकास की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया है। दूसरी ओर लोजपा सांसद ने तेजस्वी यादव से मुलाकात की और उन्हेें ब्रह्मभोज का आमंत्रण दिया है। इसके अलावा तेजस्वी ने भाजपा पर निशाना साधा है। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-
राजद नेता तेजस्वी यादव पर चप्पल फेंकी गई
बिहारः औरंगाबाद में एक रैली के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव पर चप्पल फेंकी गई।
#WATCH Bihar: A pair of slippers hurled at RJD leader Tejashwi Yadav at a public rally in Aurangabad, today. pic.twitter.com/7G5ZIH8Kku
— ANI (@ANI) October 20, 2020विज्ञापन
एलजेपी ने जारी की 41 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट
बिहार चुनावः लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) ने मंगलवार को 41 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी की।
Lok Janshakti Party (LJP) releases its third list of candidates for the upcoming #BiharElections2020 . pic.twitter.com/BE0nsBK7FT
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 20, 2020
स्वर्गीय रामविलास पासवान के 'श्राद्ध' कार्यक्रम पहुंचे सीएम नीतीश कुमार
बिहार: स्वर्गीय रामविलास पासवान के 'श्राद्ध' कार्यक्रम सीएम नीतीश कुमार पहुंचे। इस दौरान सीएम ने लोजपा कार्यालय में लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान से मुलाकात की।
Bihar: Chief Minister Nitish Kumar met Lok Janshakti Party Chief Chirag Paswan at LJP office in Patna during 'Shraad’ ceremony of latter's father late Ram Vilas Paswan. pic.twitter.com/7oIzXAThPy
— ANI (@ANI) October 20, 2020
नीतीश का तेजस्वी पर तंज, नौकरियों के लिए पैसा जेल से आएगा
नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव हर चुनावी सभा में इस बात का एलान कर रहे हैं कि अगर उनकी सरकार बनती है तो वह 10 लाख लोगों को नौकरी देंगे। इस पर सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी पर तंज कसा है।
गोपालगंज के भोरे और सीवान के जीरादेई में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए कुमार ने कहा कि आजकल कुछ लोग कह रहे हैं कि इतनी नौकरी देंगे, लेकिन कहां से देंगे और इसके लिए पैसा कहां से आएगा। उन्होंने कहा, जब इतने लोगों (10 लाख लोगों) को नौकरी देंगे, तब बाकी को क्यों छोड़ देंगे।
कुमार ने लालू प्रसाद की तरफ परोक्ष रूप से इशारा करते हुए कहा, जिसके कारण से जेल गए, उसी पैसे से व्यवस्था करेंगे क्या? उन्होंने कहा कि जो काम हो ही नहीं सकता, उसके लिए पैसा कहां से आएगा। नकली नोट लाएंगे या जेल से आएगा पैसा।
मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा, इससे भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। एक-एक काम करके राज्य को प्रगति के रास्ते पर लाए हैं। मौका देंगे तब और काम करेंगे। कुमार ने राजद नेता पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि 15 साल में जब मौका मिला था तब कितने लोगों को नौकरियां दी थी? मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने तो छह लाख से अधिक लोगों को नौकरियां दी और काफी संख्या में लोगों को काम का अवसर दिया।
भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है
तेजस्वी यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है लेकिन उसका मुख्यमंत्री पद का कोई उम्मीदवार नहीं है। तेजस्वी ने कहा, 'भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है लेकिन उसका एक भी मुख्यमंत्री पद का कोई उम्मीदवार नहीं है, लेकिन फिर भी एक-दूसरे के बैसाखी बने हुए हैं।'
#WATCH बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है लेकिन उसके एक भी मुख्यमंत्री पद का कोई उम्मीदवार नहीं है, लेकिन फिर भी एक-दूसरे के बैसाखी बने हुए हैं: तेजस्वी यादव, राष्ट्रीय जनता दल #BiharElections pic.twitter.com/oDy26aLcip
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 20, 2020
तेजस्वी से मिलने पहुंचे लोजपा सांसद
लोजपा सांसद प्रिंस राज मंगलवार को राजद नेता तेजस्वी यादव से मिलने के लिए पहुंचे। जब तेजस्वी यादव प्रचार के लिए निकल रहे थे तभी प्रिंस राज वहां पहुंचे और तेजस्वी से मुलाकात की। उन्होंने राजद नेता को दिवंगत नेता रामविलास पासवान की याद में होने वाले ब्रह्मभोज का निमंत्रण दिया। मुलाकात को लेकर लोजपा सांसद ने कहा, 'उनके साथ हमारे पारिवारिक संबंध हैं। इस कारण व्यक्तिगत रूप से उन्हें श्राद के लिए आमंत्रित करने के लिए आया था। हमारे बीच कोई भी राजनीतिक चर्चा नहीं हुई।'
Patna: LJP MP Prince Raj arrives at RJD President Lalu Yadav’s residence to give invite for late Ram Vilas Paswan‘s 'Shraad’ ceremony.
— ANI (@ANI) October 20, 2020
"There was no political talk as I came here due to our family relationship with them & to personally invite them for Shraad," says Prince Raj pic.twitter.com/j5naeHH3xz
लालू यादव ने साझा किया वीडियो
लालू यादव ने मंगलवार को नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा, 'पलटू राम तक ये कुर्सी पहुंचा देना। इसी कुर्सी की खातिर बारंबार उन्होंने अपना आत्मसम्मान, स्वाभिमान, नीति, नियम, नियति, विचार, सिद्धांत और जमीर बेचा है।' इस ट्वीट के साथ उन्होंने अपनी पार्टी द्वारा बनाए गए चुनावी वीडियो को भी साझा किया है।
पलटू राम तक ये कुर्सी पहुँचा देना।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 20, 2020
इसी कुर्सी की ख़ातिर बारम्बार उसने अपना आत्मसम्मान, स्वाभिमान, नीति, नियम, नियति, विचार, सिद्धांत और ज़मीर बेचा है। pic.twitter.com/hmhzw13ss9
राज्य में जैसे-जैसे चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही हैं। वैसे-वैसे विपक्षी नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश और बिहार सरकार पर हमले करने तेज कर दिए हैं। इससे पहले सोमवार को लालू ने पलायन के मुद्दे पर बिहार सरकार को घेरने की कोशिश की थी। उन्होंने लिखा था, हर दूसरे घर से बिहारवासियों को पलायन के लिए मजबूर करने वालों को खदेड़िए और बिहार में ही रोजी-रोटी की बात करने वाली सरकार को चुनिए।