{"_id":"5f8304e58ebc3e9b935927a0","slug":"bihar-election-2020-list-of-46-bjp-candidates-for-the-second-phase-of-bihar-election-2020-finalised-by-bjp-cec","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार चुनाव: भाजपा ने दूसरे चरण के लिए 46 उम्मीदवारों की सूची जारी की, यहां देखें पूरी लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार चुनाव: भाजपा ने दूसरे चरण के लिए 46 उम्मीदवारों की सूची जारी की, यहां देखें पूरी लिस्ट
Sun, 11 Oct 2020 06:43 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 11 Oct 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी और अमित शाह(फाइल फोटो)
भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 46 उम्मीदवरों की सूची जारी कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजय मयूख ने इसकी जानकारी दी है। इस सूची में कुछ वर्तमान विधायकों का टिकट भी काटा गया है। चनपटिया के विधायक प्रकाश राय, अमनौर के शत्रुघ्न तिवारी और सिवान के व्यासदेव प्रसाद को इस बार निराशा हाथ लगी है। वहीं केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के बेटे का भी टिकट कट गया है।
विज्ञापन
बता दें कि शनिवार को दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) अपने प्रत्याशियों के नामों की चर्चा करने के लिए बैठक बुलाई गई थी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता भाजपा मुख्यालय में मौजूद रहे। यहां देखें पूरी लिस्ट..........
विज्ञापन
List of 46 BJP candidates for the second phase of general election to the Legislative Assembly of Bihar finalised by BJP CEC. pic.twitter.com/GeiLj28ljd
विज्ञापन विज्ञापन— BJP (@BJP4India) October 11, 2020
भाजपा के सतीश और तेजस्वी यादव में होगी टक्कर
राघोपुर में पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से टक्कर लेने के लिए भाजपा के सतीश यादव होंगे। सतीश लगातार तीसरी बार किस्मत आजमा रहे हैं। 2010 में सतीश ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को हराया था, जबकि 2015 में तेजस्वी से मात खा गए।
बता दें कि कोरोना संकट के बीच चुनाव आयोग ने 25 सितंबर को बिहार विधानसभा चुनाव तारीखों की घोषणा कर दी। 28 अक्टूबर को प्रथम चरण का मतदान, वहीं दूसरे चरण का तीन नवंबर और अंतिम चरण का सात नवंबर को होगा। जबकि नतीजे की घोषणा 10 नवंबर को होगी।
बिहार में दूसरे चरण में कुल 94 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। बीते शुक्रवार से इन सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं 16 अक्टूबर नामांकन की आखिरी तिथि है। दूसरे चरण की सीटों के लिए तीन नवंबर को मतदान होगा। बता दें कि भाजपा के पास बिहार चुनाव में 121 सीटें थी लेकिन पार्टी ने अपने कोटे से 11 सीटें मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को दी है।
वहीं जेडीयू 115 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि मांझी के हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के लिए सात सीटें दी गई हैं।