फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar election 2020 jp nadda address rally live updates bjp election campaign sushil modi nitish kumar

बिहार का नेतृत्व नीतीश जी के हाथ में सुरक्षित रहना चाहिए: नड्डा

Sun, 11 Oct 2020 04:10 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोधगया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोधगया Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 11 Oct 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
bihar election 2020 jp nadda address rally live updates bjp election campaign sushil modi nitish kumar
जेपी नड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : twitter@ BJP

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बिहार के गया स्थित गांधी मैदान में लोगों से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को जनादेश देने की अपील करते हुए रविवार को कहा कि बिहार का नेतृत्व नीतीश जी के हाथ में सुरक्षित रहना चाहिए जिन्होंने राज्य में कोरोना महामारी से उत्पन्न हालात को कुशलता के साथ संभाला है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जाति और मजहब के आधार पर वोट बैंक की राजनीति करती थी। मोदी जी ने और नीतीश कुमार ने बिहार की राजनीति की संस्कृति बदल डाली है। नरेंद्र मोदी ने सरकार के काम के रिपोर्ट कार्ड के आधार पर जनता के बीच जाने की संस्कृति शुरू की है। 
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के संबोधन की प्रमुख बातें.....
  • जेपी नड्डा ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बुद्ध की धरती पर आने का सौभाग्य मिला। 

  • आज बहुत महत्वपूर्ण दिन है, आज लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी का जन्मदिन है। आजाद भारत में कांग्रेस पार्टी के स्वर से अलग हटकर जो राजनीतिक विचारधारा थी, वो लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की ही थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
  • नानाजी देशमुख, जो राजनीति के चमकते सितारे थे, वे जयप्रकाश नारायण जी से प्रेरणा लेते थे। उन्होंने जयप्रकाश जी से आशीर्वाद लेकर राजनीति से संन्यास लिया और समाजसेवा तथा ग्रामोत्थान के लिए कार्य शुरु किए।

  • जो नेता जयप्रकाश नारायण जी के आशीर्वाद से जनता पार्टी के राजनेता बनें, तीन-तीन बार मुख्यमंत्री बनें, वो आज कांग्रेस को गले लगा कर चल रहे हैं।

  • आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत के किसानों और ग्रामीणों को स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति के आधिकारिक दस्तावेज देने की शुरुआत की है। अब ग्रामीणों को पटवारी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, अब सारे काम ड्रोन व सेटेलाइट के माध्यम से किए जा रहे है। 

  • सरकार के काम के रिपोर्ट कार्ड के आधार पर जनता के बीच जाने की संस्कृति शुरु की है

  • आजादी के 70 साल तक बिहार में सिर्फ 4 मेडिकल कॉलेज दिए गए थे। 2014-20 तक राज्य को 14 मेडिकल कॉलेज मिले हैं और 11 पर काम चल रहा है।

  • बिहार में नीतीश जी ने कोरोना संकट के दौरान लोगों का जीवन सुरक्षित करने के लिए बहुत बेहतर कार्य कर रहे हैं। इस दौरान लोगों को आर्थिक मदद पहुंचाई गई, साथ ही राज्य में काफी विकास हुए।

  • विकास की दृष्टि से बिहार को देखते हैं तो पहले के बिहार और आज के बिहार में काफी अंतर है। गया में आईआईएम कॉलेज, राजकीय नेशनल हाईवे, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, बिहार सेंट्रल यूनिवर्सिटी, रसलपुर रेलवे ओवरब्रिज, डांडी बाग पुल और 4 लेन रोड जैसे अनेकों काम हुए हैं और हो रहे हैं।

  • बिहार में विकास के नए आयाम लिखे जा रहे हैं। इस विकास को चलायमान रखना ये हमारी और आपकी जिम्मेदारी है।

  • जिस तरह देश का नेतृत्व नरेंद्र मोदी जी के हाथ में सुरक्षित है उसी तरह बिहार का नेतृत्व नीतीश जी के हाथ में सुरक्षित हो। हम सबको मिलकर ये तय करना है कि बिहार में एनडीए की सरकार बनाएंगे।

  • पहले बिहार के लोग जब बाहर जाते थे तो उन्हें डर रहता था कि कोई उनके संपत्ति को न हड़प ले, लेकिन आज बिहार में विकास की गंगा बह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed