Bihar election 2020: जदयू ने 115 उम्मीदवारों की सूची जारी की, पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का नाम गायब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्तूबर-नवंबर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जनता दल (यूनाइटेड) यानी जदयू ने बुधवार को प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जदयू ने पहली सूची में ही 115 उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं। इस बीच, जदयू ने राजद के उन सभी विधायकों को टिकट दिया है जो हाल ही में पार्टी में शामिल हुए हैं। इनमें लालू प्रसाद के समधी चंद्रिका राय को परसा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, ललन पासवान को चेनारी से और सीमा भारती को रूपौली विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया है।
हालांकि, इस सूची में गौर करने वाली बात यह है कि जदयू ने बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय को टिकट नहीं दिया है, जिन्होंने नीतीश कुमार की पार्टी में शामिल होने के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली। ऐसा लगता है कि बक्सर से विधानसभा चुनाव लड़ने की उनकी कोशिश खतरे में पड़ गई है, क्योंकि यह निर्वाचन क्षेत्र भाजपा के कोटे में चला गया है। जदयू के पास बक्सर जिले की राजपुर और डुमरांव दो विधानसभा सीटें है, जबकि शेष दो, बक्सर और ब्रह्मपुर, भाजपा के पास चली गई हैं।
भाजपा ने पहले चरण के चुनाव के लिए 29 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जिसमें से बक्सर सीट से परशुराम चतुर्वेदी को टिकट दिया गया है और ब्रह्मपुर सीट विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के कोटे में चला गया है।
पहले चरण के लिए आठ अक्तूबर को नामांकन की आखिरी तारीख है। जदयू ने उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी कर दी है। मंगलवार को सीट बंटवारे के औपचारिक एलान के बाद जदयू के खाते में 115 सीट आए हैं, पार्टी ने अपने कोटे से सात सीटें हम को दी हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने सभी उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस मौके पर उन्होंने नीतीश सरकार के कामों का बखान भी किया।
जदयू के प्रधान महासचिव आरसीपी सिंह ने कहा कि हमने ने जो 115 उम्मीदवारों की सूची तैयार की है, उसमें सभी वर्ग और समाज के लोगों को जगह दी गई है। इस बार नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया है। महिलाओं की काफी भागीदारी है। यह पूरी सोच हमारे नेता के समावेशी सोच का नतीजा है।
बता दें कि कोविड-19 महामारी के चलते बिहार में इस बार तीन चरणों में चुनाव आयोजित होगा। पहले चरण का मतदान 28 अक्तूबर को होगा वहीं दूसरे चरण का मतदान तीन नवंबर और तीसरे व अंतिम चरण का मतदान सात नवंबर को होगा। मतगणना 10 नवंबर को की जाएगी। महामारी के कारण चुनाव आयोग ने सुरक्षित चुनाव के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
इससे पहले 243 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे बिहार चुनाव के लिए भाजपा और जदयू के बीच सीट बंटवारे का औपचारिक एलान मंगलवार को किया गया। इसके अनुसार जदयू 122 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी वहीं, भाजपा 121 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जदयू अपने कोटे से जीतनराम मांझी की पार्टी हम को सात सीटें देगी। वहीं, भाजपा ने अपने कोटे से मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को 11 सीट देने की घोषणा की है।
पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए जारी अधिकृत प्रत्याशियों की सूची
— Janata Dal (United) (@Jduonline) October 7, 2020
👇👇👇 pic.twitter.com/lNES16VrZu
भाजपा ने दो उम्मीदवारों की घोषणा की
वहीं, भाजपा ने बुधवार को पहले चरण के चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों की घोषणा की है। भाजपा ने पहले चरण के लिए बक्सर से परशुराम चतुर्वेदी और अरवल से दीपक शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले मंगलवार को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने पहले चरण के मतदान के लिए 27 सीटों के प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाई थी।
ये भी पढ़ें- बिहार चुनाव: भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, शूटर श्रेयसी को जमुई से टिकट
BJP releases a list of two candidates for the first phase of upcoming #BiharElections2020 pic.twitter.com/1fJ6EhRAGt
— ANI (@ANI) October 7, 2020