{"_id":"5f914a0c24edec56385efa44","slug":"bihar-election-2020-deputy-cm-sushil-kumar-modi-tests-positive-for-covid-19-admitted-at-aiims-patna","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार चुनाव: भाजपा को एक और झटका, शाहनवाज के बाद सुशील मोदी भी कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार चुनाव: भाजपा को एक और झटका, शाहनवाज के बाद सुशील मोदी भी कोरोना पॉजिटिव
Thu, 22 Oct 2020 02:56 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 22 Oct 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
सुशील कुमार मोदी-शाहनवाज हुसैन (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
बिहार में जहां एक तरफ जोर-शोर से चुनाव प्रचार जारी है। वहीं, भाजपा के लिए एक बार फिर बुरी खबर आई है। दरअसल, पार्टी के स्टार प्रचारक सैयद शाहनवाज हुसैन के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्हें पटना के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोविड-19 की चपेट में आने की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, 'मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी पैरामीटर पूरी तरह से सामान्य हैं। पिछले दो दिनों से मेरे शरीर का तापमान हल्का ज्यादा था। बेहतर निगरानी के लिए पटना के एम्स अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। फेफड़ों का सीटी स्कैन सामान्य है। जल्द ही चुनाव प्रचार के लिए वापस आऊंगा।'
विज्ञापन
Tested positive for CORONA.All parameters perfectly normal.Started with mild https://t.co/cTwCzt88DL temp.for last 2 days.Admitted to AIIMS Patna for better monitoring.CT scan of lungs normal.Will be back soon for campaigning.
विज्ञापन विज्ञापन— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) October 22, 2020
सुशील कुमार मोदी से पहले बुधवार देर रात भाजपा के स्टार प्रचारक सैयद शाहनवाज हुसैन कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। उनके वायरस की चपेट में आने के बाद राजीव प्रताप रूडी, सुशील मोदी और मंगल पांडेय क्वारंटीन हो गए थे। अब बिहार के उपमुख्यमंत्री के कोरोना पॉजिटव होने की पुष्टि हो गई है।
यह भी पढ़ें- Bihar Election 2020: शाहनवाज के बाद क्वारंटीन हुए सुशील मोदी, मंगल पांडेय और राजीव प्रताप रूडी
वहीं राजीव प्रताप रूडी और मंगल पांडेय के बारे में भी कहा जा रहा है कि वो वायरस से संक्रमित हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शाहनवाज हुसैन ने खुद ट्वीट करके अपने कोविड-19 से संक्रमित होने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'मैं कुछ ऐसे लोगों के संपर्क में आया था जो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आज मैंने अपना टेस्ट करवाया, जो पॉजिटिव आया। पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए लोगों से मैं निवेदन करता हूं कि वो सरकारी दिशा निर्देशों के अनुसार अपनी कोरोना जांच करवा लें।
नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री ने 18 अक्तूबर को की थी रैली
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने 18 अक्तूबर को कई संयुक्त चुनावी सभा को संबोधित किया था।