फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar election 2020 After Jinnah entry in Bihar election, Giriraj singh and Randeep Surjewala in controversy now

Bihar election 2020: बिहार चुनाव में जिन्ना की एंट्री के बाद अब विवाद में गिरिराज-सुरजेवाला कूदे

Sun, 18 Oct 2020 07:00 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, पटना
एजेंसी, पटना Published by: देव कश्यप Updated Sun, 18 Oct 2020 07:00 AM IST
विज्ञापन
Bihar election 2020 After Jinnah entry in Bihar election, Giriraj singh and Randeep Surjewala in controversy now
गिरिराज सिंह और रणदीप सुरजेवाला - फोटो : सोशल मीडिया

बिहार चुनाव में मोहम्मद अली जिन्ना की एंट्री के बाद अब विवाद में कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला और भाजपा के गिरिराज सिंह भी कूद पड़े हैं। पूर्व रेलमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे ललित नारायण मिश्र के पौत्र ऋषि मिश्र के टिकट कटने से नाराज हैं। उनकी जगह उस्मानी को उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने उस्मानी को देशद्रोही और जिन्ना का पुजारी बता दिया।

विज्ञापन


ऋषि ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता उस्मानी के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज है। 2019 में सीएए और एनआरसी के खिलाफ कथित देश विरोधी नारा लगाने के लिए उस्मानी पर राजद्रोह का केस दर्ज है। मिश्र ने बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा पर भी जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन



सुरजेवाला-गिरिराज भी कूदे
इस बीच कांग्रेस के जाले उम्मीदवार को जिन्नावादी बताने को कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने पूरी तरह से गलत बताया है। सुरजेवाला ने साफ किया कि बिहार चुनाव के लिए जाले निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार मशकूर अहमद उस्मानी ने कभी जिन्ना की विचारधारा का समर्थन नहीं किया। वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दावा किया है कि उस्मानी ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र संघ में रहते हुए जिन्ना की तस्वीर लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस यूनिवर्सिटी से जिन्ना की तस्वीर हटाए जाने पर उन्होंने काफी बवाल मचाया था। उस पर मुकदमे के बाद जब पुलिस ने छापेमारी की थी तो कार्यालय से जिन्ना की तस्वीर बरामद हुई थी। उधर, निर्भया ट्रस्ट के महासचिव सर्वेश तिवारी ने कांग्रेस पर महिला अपराध के आरोपियों को टिकट देने का आरोप लगाया है।


कांग्रेस ने तैनात किए विशेष पर्यवेक्षक
कांग्रेस नई रणनीति के साथ इस बार मैदान में है। अपने हिस्से की सभी 70 सीटों पर केंद्रीय नेतृत्व ने एक-एक विशेष पर्यवेक्षक तैनात किया है। वे संबंधित विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक रेकी कर मुद्दे, संसाधन, चुनावी कमजोरियों पर नजर रखेंगे। इस काम के लिए चुने गए नेताओं को नेतृत्व के सामने खुद को साबित करने की चुनौती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed