{"_id":"5fadf74c0acef47c162368c7","slug":"bihar-electio-result-2020-group-of-two-people-clash-over-nitish-tejashwi-win-loss-after-that-in-firing-3-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार चुनाव परिणाम: पटना में नीतीश-तेजस्वी की हार-जीत को लेकर हुई फायरिंग, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार चुनाव परिणाम: पटना में नीतीश-तेजस्वी की हार-जीत को लेकर हुई फायरिंग, तीन घायल
Fri, 13 Nov 2020 08:40 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 13 Nov 2020 08:40 AM IST
विज्ञापन
नीतीश कुमार-तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार विधानसभा के लिए हुए चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। इसके बाद जहां तेजस्वी यादव खुद को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पुराने सहयोगियों को वापस बुला रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पटना में चुनाव को लेकर हुई बहस में दो गुटों के बीच झड़प और फायरिंग हो गई। घटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के मंदिर इलाके में घटित हुई।
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष की मानें तो घटना का कारण चुनाव को लेकर हुई बहस और आपसी रंजिश है। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद नेता तेजस्वी यादव की हार-जीत को लेकर दोनों गुटों के बीच बहस हुई। इसके बाद फायरिंग हो गई। घटना में घायल तीन युवकों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
लोगों का दावा है कि घटना में घायल होने वालों की संख्या तीन है जबकि पुलिस का कहना है कि गोली लगने से दो लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद नाराज लोगों ने एक आरोपी उदय को पकड़कर पिटाई कर दी। घटनास्थल पर पुलिस की टीम कैंप कर रही है। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
घटना को लेकर सिटी एसपी (मध्य) विनय तिवारी ने कहा कि दो लोगों को गोली लगी है और दोनों खतरे से बाहर हैं। मामले में एक गिरफ्तारी की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। कहासुनी के बाद दोनों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी। थोड़ी देर में आरोपी उदय चार-पांच दोस्तों के साथ लौटा और ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। घटना के बाद भाग रहे उदय को लोगों ने पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी।