फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Dumper trampled two in Muzaffarpur; Locals torched vehicles, police lathicharged

Bihar : बिहार में डंपर नें दो को रौंदा ; आक्रोशित लोगों ने गाड़ियों को फूंका, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Fri, 23 Jun 2023 07:05 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 23 Jun 2023 07:05 AM IST
सार

बिहार में एक तेज रफ्तार डंपर ने दो व्यक्तियों को रौंद दिया जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। मौत के बाद स्थानीय लोगों ने एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के जेसीबी, ट्रक समेत करीब आधा दर्जन गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन
Bihar: Dumper trampled two in Muzaffarpur; Locals torched vehicles, police lathicharged
स्थानीय लोगों ने कई गाड़ियों को किया आग के हवाले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र स्थित भुसरा गांव के समीप की है जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने दो व्यक्तियों को रौंद दिया जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। मौत के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलते ही गायघाट थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। हंगामा कर रहे लोगो को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, लोग मानने को तैयार नहीं हुए। आक्रोशित ग्रामीणों ने राहगीरों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। गाड़ियों में आग लगाने लगे। बवाल बढ़ने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान आक्रोशित लोगो ने एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के जेसीबी, ट्रक समेत करीब आधा दर्जन गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


ऐसे हुई थी घटना 
 भूसरा चौक एक बाइक दुर्घटना को लेकर कुछ लोगों की भीड़ जुटी थी, उसी बीच कटरा से मझौली की तरफ मझौली-चोरौत एनएच सड़क निर्माण कंपनी की मिक्चर मशीन की बड़ी गाड़ी आई। लोगों ने बाइक दुर्घटना का हवाला देकर गाड़ी को रोक दिया व बाइक सवार को उठाकर भेजने लगे। उसी बीच कंस्ट्रक्शन कंपनी की मिक्चर मशीन वाली गाड़ी का चालक गाड़ी स्टार्ट कर सीधे तेजी से बढ़ा दिया जिसमें तीन-चार लोग तो सड़क पर से अनियंत्रित गाड़ी देख भाग निकले पर दो लोग भागते तब तक गाड़ी ने उनको कुचल दिया।  दो लोगों को कुचल कर भाग रही गाड़ी को मैठी टोल प्लाजा पर पीछा करते ग्रामीणों ने पकड़ा।
विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने गाड़ियों को किया आग के हवाले 
स्थानीय लोगों का कहना है कि  तेज रफत्र डंपर ने दो युवकों को कुचल दिया जिसमें दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से गुसाए ग्रामीणों ने पहले सड़क जाम कर दिया और फिर आगजनी कर बवाल करने लगे। इसी दौरान कुछ उपदर्वियो ने गाड़ियों में आग लगाना शुरू किया। जिसके कई गाड़ियां धू धू कर जलने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने किया लाठीचार्ज 
स्थानीय लोगो ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। मुजफ्फरपुर में कंस्ट्रक्शन कंपनी का बेस कैंप फूंकने के बाद वहां काम करने वाले कर्मी जान बचाकर भागे। कैंप को घेर कर लोग मुआवजा देने व प्रशासन को  बुलाने की मांग कर रहे थे। दो घंटे बाद गायघाट, कटरा, बोचहा समेत कई थानों की पुलिस पहुंची। पुलिस में आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हो रहे थे। स्थिति बेकाबू होने पर पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठीचार्ज किया और किसी तरह भीड़ को खदेड़कर भगाया।


भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने की 10 राउंड से अधिक फायरिंग
पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए 10 राउंड हवाई फायरिंग भी किए। तब वहां से उपद्रवी भागे। फिर अग्निशमन को बुलाकर आग पर किसी तरह काबू पाया गया। मृतक के शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। घटना को अंजाम देकर भाग रहे डंपर को पुलिस ने जब्त कर लिया है। चालक को भी हिरासत में लेने की बात बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed