फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: drunken youth created ruckus in Begusarai; Says Liquor is available everywhere, clashed with police

Bihar Liquor Ban: बेगूसराय में युवक ने नशे में जमकर किया हंगामा; बोला- यहां हर जगह मिल रही शराब,पुलिस से भिड़ा

Mon, 25 Dec 2023 05:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 25 Dec 2023 05:09 PM IST
सार

Begusarai Hindi News: बिहार में शराबबंदी के बड़े दावों को धता बताते हुए अक्सर शराब पी जाने और बेचे जाने के मामले सामने आते रहते हैं। इस बार मामला भाजपा नेता गिरिराज सिंह के संसदीय क्षेत्र बेगूसराय का है। जहां नशे में हंगामा करते एक युवक पकड़ा गया है। शराबी का कहना है कि यहां हर जगह शराब मिलती है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar: drunken youth created ruckus in Begusarai; Says Liquor is available everywhere, clashed with police
पुलिस की गिरफ्त में शराब के नशे में युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में पूर्ण शराबबंदी है, लेकिन अक्सर ऐसी कोई तस्वीर सामने आ जाती है जो शराबबंदी की पोल खोल देती हैं। ताजा मामला बेगूसराय के सदर अस्पताल से सामने आया है, जहां एक युवक ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया और पुलिसकर्मियों से भी तू-तू, मैं-में करने लगा। शराबी युवक पुलिस हिरासत में भी हो हंगामा करता रहा। शराबी युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मेन मार्केट निवासी मो. हलीम के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बीती रात मो. हलीम शराब के नशे में तरबन्ना के नजदीक हंगामा कर रहा था। उसी दौरान रतनपुर थाना पुलिस को इसकी सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शराबी को हिरासत में ले लिया। लेकिन शराबी मो. हलीम लगातार पुलिसकर्मियों से बहसबाजी करता रहा। उसके बाद पुलिस उसे जांच के लिए सदर अस्पताल ले गई। वहां भी मोहम्मद हलीम ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


मोहम्मद हलीम ने कहा कि बिहार में नाम की शराबबंदी है और बेगूसराय में हर जगह शराब मिल रही है। वहीं, रतनपुर थाना पुलिस ने कहा कि शराब के नशे में हंगामा की सूचना पर पुलिस ने मोहम्मद हलीम को गिरफ्तार किया है। मेडिकल जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed