{"_id":"636219636cd17236e365f11c","slug":"bihar-dm-murder-convict-anand-mohan-gets-parole-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: डीएम हत्याकांड के दोषी आनंद मोहन को मिली पैरोल, बेटी की शादी या फिर उपचुनाव है वजह?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: डीएम हत्याकांड के दोषी आनंद मोहन को मिली पैरोल, बेटी की शादी या फिर उपचुनाव है वजह?
Wed, 02 Nov 2022 12:46 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 02 Nov 2022 12:46 PM IST
सार
बिहार की दो विधानसभा सीटों मोकामा और गोपालगंज में कल मतदान होना है। इन दोनों सीटों पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं। इससे ठीक एक दिन पहले बाहुबली सांसद रहे आनंद मोहन को पैरोल मिल गई है।
विज्ञापन
आनंद मोहन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के चर्चित डीएम हत्याकांड के दोषी व पूर्व सांसद आनंद मोहन को 15 दिन की पैरोल मिली है। वह बेटी की शादी में शामिल होने के लिए आज सहरसा जेल से बाहर आएंगे। बेटी की सगाई में शामिल होने के बाद उन्हें दोबारा जेल जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
बता दें, गोपालगंज के डीएम जी कृष्णैया की हत्या मामले में आनंद मोहन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर के खबरा में पूर्व विधायक छोटन शुक्ला की हत्या के बाद हुए बवाल में डीएम कृष्णैया की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
बेटी सुरभि हैं हाईकोर्ट में एडवोकेट
आनंद मोहन की बेटी सुरभि आनंद हाईकोर्ट में एडवोकेट हैं। सात नवंबर को उनकी शादी है। इस शादी में कई वीआईपी को आमंत्रित किया गया है। इसमें शामिल होने के लिए आनंद मोहन ने 15 दिन की पैरोल मांगी थी, जिसे मंजूर कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर तीन बजे तक वह जेल से बाहर आ जाएंगे।
विज्ञापन
मतदान से एक दिन पहले आ रहे बाहर
बता दें, बिहार की दो विधानसभा सीटों मोकामा और गोपालगंज में कल मतदान होना है। इन दोनों सीटों पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं। इससे ठीक एक दिन पहले बाहुबली सांसद रहे आनंद मोहन को पैरोल मिल गई है। वह आज ही जेल से भी बाहर आ रहे हैं। इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है।