फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Disclosure in priest murder case in Begusarai, murder due to illicit relationship: Police arrested thre

Bihar: पुजारी मर्डर केस में बड़ा खुलासा, गांव की लड़की के साथ था अवैध संबंध, तीन बदमाशों में मिलकर मार डाला

Sat, 17 May 2025 06:30 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 17 May 2025 06:30 PM IST
सार

पुजारी का गांव की लड़की के साथ अवैध संबंध था। इसी कारण गांव ने तीन युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Bihar: Disclosure in priest murder case in Begusarai, murder due to illicit relationship: Police arrested thre
पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में बीते दिनों हुए दुर्गा मंदिर में पुजारी की हत्या मामले पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में लाखो पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। सदर डीएसपी 1 सुबोध कुमार ने खुलासा करते हुए दावा किया कि पुजारी की हत्या भोग विलास में शामिल होने के कारण की गई। पुजारी सम्भु सिंह का गांव में ही स्वजातीय एक लड़की के साथ अवैध सम्बन्ध था। पूर्व में भी एक मंदिर से इसी कारण गांववालों ने हटाया था।

विज्ञापन


बता दें कि लाखो थाना क्षेत्र के पनसल्ला गांव में 13 मई की रात अर्धनिर्मित दुर्गा मंदिर परिसर में सो रहे पुजारी शंभू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बताया गया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 के नेतृत्व में लाखो थाना पुलिस ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की है। सोनू कुमार, मनीष कुमार और निलेश कुमार को सुरदासा ढाला के पास एक खेत से पकड़ा गया। पूछताछ में तीनों ने इस  हत्या में शामिल होने की बात कबूल की है।
विज्ञापन


गांव की लड़की से अवैध संबंध था
आरोपियों ने बताया कि मृतक शंभू सिंह का गांव की लड़की से अवैध संबंध था। इसको लेकर गांव में काफी बदनामी हो रही थी। इस कारण गांव तीन युवकों ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर 12 और 13 मई की रात मंदिर परिसर में सो रहे शंभू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद सभी फरार हो गए थे। आरोपियों की निशानदेही पर सुरदासा ढाला के पास पुलिया के नीचे छिपाकर रखे गए हथियार और कारतूस बरामद किए। बरामद सामान में एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस शामिल हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed