फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Priest shot dead in Begusarai: Bihar Police engaged in investigation

Bihar: बेगूसराय में पुजारी की हत्या, अपराधियों ने मंदिर में घुसकर मारी गोली; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 13 May 2025 11:04 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय सिटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय सिटी Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 13 May 2025 11:04 AM IST
सार

लोगों का कहना है कि अपराधियों ने मंदिर में घुसकर पुजारी की हत्या की और पैदल ही फरार हो गए। पुजारी की किसी से दुश्मनी भी नहीं थी फिर भी किसने और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया? यह जांच का विषय है। पुलिस जल्द से जल्द हत्यारे को गिरफ्तार करे। 

विज्ञापन
Bihar News: Priest shot dead in Begusarai: Bihar Police engaged in investigation
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में अपराधियों ने एक मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना लाखो थाना क्षेत्र के पनसल्ला गांव स्थित दुर्गा मंदिर की है। मृतक की पहचान मन्दिर के पुजारी शंभू सिंह (55)  के रूप में हुई है। वह दुर्गा मंदिर के पुजारी थे। मन्दिर के नीचे ही उनका रहन सहन भी होता था। सोमवार देर रात वह सो रहे थे, इसी दौरान अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद रात के वक्त अपराधी आसानी से पैदल ही निकल गए।  मंगलवार की सुबह जब लोगों को घटना की जानकारी मिली तो गांव में कोहराम मच गया है। मंदिर के पास लोगों की भारी भीड़ जुट गई। फिलहाल हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना लाखो थाना पुलिस को दी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है, साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। इधर पुलिस का कहना है कि मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या हुई है, हर एंगल से जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

जम्मू में दुश्मन की गोली से शहीद हुए बिहार के रामबाबू प्रसाद, आज सीवान पहुंचेगा पार्थिव शरीर
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ साल पहले बनवाया माता दुर्गा का नया मंदिर 
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुजारी शंभू सिंह काफी शांत और अच्छे स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी फिर भी किसने और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया? यह जांच का विषय है। लोगों का कहना है कि कुछ सालों पहले गांव के ही एक अन्य दुर्गा मंदिर में पुजारी थे। वहां किसी कारण से हटने या पूजा छोड़ने के बाद उन्होंने अपने ही जमीन में सार्वजनिक रूप से चंदा इकट्ठा कर और अपने पैसे को भी लगाकर करीब सात साल पहले माता दुर्गा का मंदिर बनवाया था। जो अभी निर्माणधीन ही है। यहीं पर वह विगत कुछ सालों से पूजा पाठ कर धर्म कर्म के कामों में लगे रहते थे। वहीं उनकी हत्या होने के बाद से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं तेज है। लोग हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed