बिहार: मापदंड के हिसाब से वर्दी नहीं पहनी तो होगी कार्रवाई, डीजीपी ने जारी किया आदेश
बिहार के पुलिसकर्मियों के एक अहम खबर है। ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों को मापदंड के मुताबिक, वर्दी पहननी होगी। इसमें कोताही बरतने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी होगी। डीजीपी एसके सिंघल ने शनिवार को आदेश जारी किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के लिए यह खबर बेहद महत्वपूर्ण है। बिहार के डीजीपी एसके सिंघल ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मापदंड के अनुसार वर्दी पहनकर ड्यूटी पर तैनात रहने को निर्देश दिया है। सही तरीके से वर्दी नहीं पहनने पर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी डीजी, एडीजी, आइजी, डीआइजी, एसएसपी, एसपी को इस बाबत निर्देश जारी किया है।डीजीपी सिंघल ने कहा कि पुलिस की ड्यूटी में अनुशासन का पालन करना और खुद को समाज के बीच अच्छे तरीके से पेश आना जरूरी है।
अचानक दौरा कर निरीक्षण करने का निर्देश
पुलिस पदाधिकारियों से समय-समय पर थाना, प्रतिनियुक्ति स्थल, पुलिस केंद्रों एवं विभिन्न कार्यालयों का दौरा कर वर्दी एवं ड्रेस के संबंध में औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। इसमें कोताही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है। जिन कार्यालयों में वर्दी धारण करने की अनिवार्यता नहीं है, वहां भी पुलिसकर्मियों को मर्यादित एवं कार्यालय के अनुरूप कपड़े पहनने को कहा गया है।
Bihar DGP SK Singhal orders police officers & personnel to be well dressed in police uniform. Disciplinary action will be taken against those not found well-dressed, says the letter pic.twitter.com/id0W2vO7QC
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 10, 2021
कई बार मिल चुकी थीं शिकायतें
पुलिस मुख्यालय ने अपने आदेश में कहा है कि अमूमन पुलिस पदाधिकारी वर्दी के रखरखाव एवं पहनावे के प्रति गंभीर होते हैं, फिर भी कई मामलों में देखा जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान पुलिस अधिकारी और कर्मी वर्दी के बजाय अन्य ड्रेस में होते हैं। वर्दी धारण करने का तरीका एवं उनका रखरखाव भी निर्धारित मापदंडों के अनुसार नहीं होता है। इस बारे में पुलिस मुख्यालय को कई बार शिकायत भी मिल चुकी हैं, जिसे देखते हुए डीजीपी ने यह आदेश जारी किया है।