फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Deputy CM Vijay Sinha said- Bihar will create dimensions in the mineral sector, employment, Jobs

Bihar News: उपमुख्यमंत्री बोले- जल्दी ही बिहार वृहत खनिज के क्षेत्र में रचेगा नया आयाम, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Sat, 20 Jul 2024 09:20 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 20 Jul 2024 09:20 AM IST
सार

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रिपरिषद द्वारा स्वीकृत खनिज ब्लॉकों की नीलामी के होने से सीमेंट उद्योग के लिए लाइम स्टोन उपलब्ध होगा एवं सीमेंट के नये कारखाने भी लगाये जायेंगे। लौह अयस्कों के खनन से भी इसपर आधारित उद्योगों की स्थापना होगी एवं राज्य में निवेश के नये मार्ग खुलेंगे

विज्ञापन
Bihar: Deputy CM Vijay Sinha said- Bihar will create dimensions in the mineral sector, employment, Jobs
उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

नीतीश सरकार ने खनिज ब्लॉकों की नीलामी की स्वीकृति दे दी है। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि अब जल्दी ही बिहार भी अब वृहत खनिज के क्षेत्र में नया आयाम रचेगा। भारत सरकार द्वारा जमुई जिला के सिकन्दरा प्रखंड में लौह अयस्क के दो खनिज ब्लॉक और रोहतास जिला में भोरा कटरा लाइम स्टोन खनिज ब्लॉक राज्य को आवंटित किया गया था। अब राज्य सरकार ने इनकी नीलामी की स्वीकृति दे दी है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि मजोस लौह अयस्क खनिज ब्लॉक में 48.40 मिलियन टन एवं भंटा लौह अयस्क खनिज ब्लॉक में 6.49 मिलियन टन रिसोर्स का आंकलन भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण द्वारा किया गया। इसी प्रकार भोरा कटरा लाईम स्टोन खनिज ब्लॉक में 33.25 मिलियन टन रिसोर्स आंकलित है। जमुई जिला के मजोस एवं भंटा लौह अयस्क का अनुमानित आरक्षित मूल्य क्रमशः 3817.60 करोड़ रुपये एवं 511.91 करोड़ रुपये अंतर्विभागीय समिति द्वारा अनुमानित किया गया। रोहतास जिला के भोरा कटरा लाईम स्टोन खनिज ब्लॉक का अनुमानित आरक्षित मूल्य 1761.42 करोड़ रूपये निर्धारित किया गया, जिसे आज राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा स्वीकृत किया गया है। खनिज ब्लॉकों की नीलामी से रॉयल्टी के साथ ऑक्सन प्रीमियम प्राप्त होगा। 

विज्ञापन


निवेश को बढ़ावा मिलेगा एवं राज्य विकास की ओर अग्रसर होगा
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य बंटवारे के बाद वर्तमान बिहार में खनिज का अन्वेषण कार्य सही से नहीं हो पाने से खनिजों का चयन नहीं हो सका है। वर्तमान में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण द्वारा अन्वेषण का कार्य किया जा रहा है। इसे और तीव्र गति से कराने की कार्रवाई की जा रही है। नये खनिज ब्लॉकों के अन्वेषण से राज्यान्तर्गत खनिज क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा मिलेगा एवं राज्य विकास की ओर अग्रेसर होगा। 
विज्ञापन


लाइम स्टोन उपलब्ध होगा एवं सीमेंट के नये कारखाने भी लगाये जायेंगे
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रिपरिषद द्वारा स्वीकृत खनिज ब्लॉकों की नीलामी के होने से सीमेंट उद्योग के लिए लाइम स्टोन उपलब्ध होगा एवं सीमेंट के नये कारखाने भी लगाये जायेंगे। लौह अयस्कों के खनन से भी इसपर आधारित उद्योगों की स्थापना होगी एवं राज्य में निवेश के नये मार्ग खुलेंगे। राज्य सरकार ने वृहत खनिज ब्लॉकों के नीलामी के लिए ट्रांजेक्शन एडवाईजर के रूप में एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड का चयन किया है। नीलामी की कार्रवाई डैज्ब् के ऑनलाईन प्लेटफार्म के माध्यम से पारदर्शी तरीके से करायी जायेगी। राज्य सरकार की स्वीकृति के बाद बिहार में निविदा प्रकाशन की तैयारी जोर-शोर से प्रारंभ कर दी है। शीघ्र निविदा के लिए विज्ञापन प्रकाशित की जायेगी। सरकार द्वारा नीलामी में भाग लेने वाले डाकवक्ताओं की हर प्रकार से मदद करेगी। नीलामी में सफल खनन कम्पनियों एवं उद्योग स्थापित करने वाले कम्पनियों को हर तरह के पूर्णतः सहयोग एवं रोजगार सृजन के लिए भी राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed