{"_id":"65955511c0d53c606c02c4cf","slug":"bihar-deputy-cm-tejashwi-yadav-not-aware-about-india-virtual-meeting-tejashwi-told-ed-cbi-as-nda-parties-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : तेजस्वी यादव ने बताया- राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में कौन जुड़े; अयोध्या जाने के सवाल पर बोले...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : तेजस्वी यादव ने बताया- राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में कौन जुड़े; अयोध्या जाने के सवाल पर बोले...
Wed, 03 Jan 2024 06:07 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 03 Jan 2024 06:07 PM IST
सार
INDIA Meeting : बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को इंडी एलायंस की वर्चुअल बैठक के बारे में जानकारी नहीं। उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नए सहयोगियों का नाम बताते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के स्वागत में उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नए सहयोगियों का नाम बताते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं पहले ही कहा था यह सब तो होना है। मीडिया द्वारा सिर्फ तीन चीज पूछे जाती है हिंदू, मुस्लिम और जांच एजेंसी। इंडिया एयरलाइंस की बैठक में नीतीश कुमार को संयोजक बनने की बात पर तेजस्वी यादव ने कहा कि बैठक होनी है इस पर बात हुई है? लेकिन, बैठक कब होगी कहां होगी इस पर अभी क्लियर नहीं किया गया है। पाक-बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए अल्पसंख्यक शरणार्थियों को मिलेगी, इस सवार पर जवाब देते हुए डिप्टी तेजस्वी यादव ने कहा कि जब हो जाएगा तो जानिएगा, अभी इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। वहीं राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर कहा कि चुनाव आ रहा है तो यह लोग इसी तरह के मुद्दे को उठाएंगे। यह लोग हमेशा चुनाव के समय हिंदू-मुस्लिम जाति धर्म की ही बात करते है।
तेजस्वी यादव बोले- हर हाल में भाजपा को हराना है
गया अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि हर हाल में भाजपा को हराना है। इसके लिए हमलोग एकजुट हैं। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इंडिया का संयोजक बनाए जाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बहुत अनुभवी व्यक्ति हैं। अगर इस तरह का कोई प्रस्ताव आता है तो बिहार के लिये अच्छा ही है। हमलोग इकट्ठा ही हुए हैं कि हर हाल में भाजपा को हराने लिए। इसके लिए हमलोग आगे की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि जब से हमलोग इकट्ठा हुए हैं, उसके बाद से एनडीए घटक दलों को हार की डर सताने लगी है। इस बार मोदी को केन्द्र से हटना तय है।
विज्ञापन
गुरुवार को धर्मगुरु दलाईलामा से करेंगे मुलाकात
बता दें कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे। तेजस्वी यादव को गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद सहकारिता मंत्री डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव, कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत, गुरुआ विधायक विनय यादव समेत कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता ने मोमेंटो व गुलदस्ता देकर भव्य स्वागत किया। इसके बाद वह बोधगया के रवाना हो गए। तेजस्वी गुरुवार बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा से भी मुलाकात कर आशीर्वाद लेंगे। उसके बाद महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और आगे के राजनीतिक पर चर्चा करेंगे।