फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Deputy CM Tejashwi Yadav Celebrates His 33rd Birthday in Patna Will Go Delhi to Meet Lalu Yadav News

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने रात को काटा केक, भाई तेज प्रताप ने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे मेरे शेर'

Wed, 09 Nov 2022 02:00 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 09 Nov 2022 02:00 PM IST
सार

बिहार के उपमुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी यादव आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। तेज प्रताप यादव ने इस खास मौके पर एक और वीडियो साझा किया है। इसके साथ उन्होंने एक भावुक संदेश भी लिखा है।

विज्ञापन
Bihar Deputy CM Tejashwi Yadav Celebrates His 33rd Birthday in Patna Will Go Delhi to Meet Lalu Yadav News
तेजस्वी यादव का जन्मदिन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के उपमुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी यादव आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने परिवार के साथ जन्मदिन मनाया है। तेजस्वी यादव के बड़े भाई ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें तेजस्वी केक काटते हुए दिख रहे हैं। साथ में तेज प्रताप व उनकी मां राबड़ी देवी भी हैं। केक काटने के बाद तेजस्वी यादव ने मां के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


तेज प्रताप यादव ने लिखा भावुक संदेश 
तेज प्रताप यादव ने इस खास मौके पर एक और वीडियो साझा किया है। इसके साथ उन्होंने एक भावुक संदेश भी लिखा है। उन्होंने लिखा- 'करोड़ों लोगों की उम्मीदों का प्यारा, हम सबकी आँखों का सितारा, असंख्यक गरीबों के जीवन में रोशनी लाने को प्रतिबद्ध मेरे छोटे भाई और मित्र तरुण को जन्मदिवस पर अनंत शुभाशीष। मेरे भाई को कदम-कदम पर सफलता मिले, डगर-डगर उसमें वृद्धि हो तथा ईश्वर की कृपा आप पर यूं ही बरसती रहे।' इसके साथ ही वीडियो में उन्होंने लिखा है- 'हैप्पी बर्थडे मेरे शेर'

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बधाई देने वालों का लगा तांता 
तेजस्वी यादव के जन्म दिन पर उनको बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed