फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Dead body of a young man found on the railway track, the relatives fear murder

Bihar: रेलवे ट्रैक पर युवक की मिली लाश, परिजनों को हत्या की आशंका

Mon, 01 May 2023 11:36 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला , भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला , भोजपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 01 May 2023 11:36 AM IST
सार

भागलपुर में अहले सुबह रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैक पर एक व्यक्ति का कटा हुआ शव बरामद हुआ है। घटना जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत टेकानी रेलवे स्टेशन के समीप की है।मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सैनो निवासी कैलाश सिंह के पुत्र चंदन कुमार (32) बताए जाते हैं।
 

विज्ञापन
Bihar: Dead body of a young man found on the railway track, the relatives fear murder
घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण और परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर में अहले सुबह रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैक पर एक व्यक्ति का कटा हुआ शव बरामद हुआ है। घटना जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत टेकानी रेलवे स्टेशन के समीप की है।
विज्ञापन

मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सैनो निवासी कैलाश सिंह के पुत्र चंदन कुमार (32) बताए जाते हैं।

पानी प्लांट में करता था काम 
परिजनों ने बताया कि चंदन विगत एक साल पहले कलकत्ता से घर वापस आया और तभी से वह पानी प्लांट में काम करने लगा। रोज की तरह आज भी सुबह में वह बहियार के लिए निकला था। उसके घर से बाहर निकलने के कुछ देर बाद ही आसपास के लोग रेलवे पटरी पर लाश होने की बात की चर्चा करने लगे।  देखने के लिए जैसे ही परिजन वहां पहुंचे तो हतप्रभ रह गए। यह कटा हुआ शव  किसी और का नहीं बल्कि उनके चन्दन का ही है।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना जीआरपी और जगदीशपुर थाना को दी। घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर थाना और रेलवे पुलिस बल की टीम घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को जेएलएनएमसीएच भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन कह रहे हत्या हुई है
परिजनों का कहना है कि चन्दन की हत्या की गई है। जब कि पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रहा है। फिलहाल इस संबंध में पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है। यह घटना हत्या है या खुदकुशी इसको लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed