फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Dead body of a loving couple found on the railway track in Jamui, both were missing; murder, suicide

Bihar: रेलवे ट्रैक पर मिली प्रेमी जोड़े की लाश, एक दिन पहले से लापता थे दोनों; इस दो एंगल पर जांच कर रही पुलिस

Tue, 12 Dec 2023 12:35 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 12 Dec 2023 12:35 PM IST
सार

ग्रामीणों का कहना है कि बताया जाता है कि युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों सोमवार दोपहर से ही अपने घर से लापता थे। पुलिस का कहना है कि मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar: Dead body of a loving couple found on the railway track in Jamui, both were missing; murder, suicide
युवक और युवती की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई में मंगलवार सुबह प्रेमी जोड़े की लाश मिली है। दोनों एक दिन पहले यानी सोमवार को अपने घर से गायब हुए थे। सुबह रेलवे ट्रैक पर लाशें मिली तो इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटना झाझा-जसीडीह रेलखंड के अप लाइन सतीघाट दुधीजोर के पास अप लाईन की है। मॉर्निंक वॉक पर निकले लोगों ने युवक और युवती की लाश देखी तो दंग रह गए। 

विज्ञापन


युवती का एक पैर पूरी तरह से कट अलग हो गया था
इधर, घटना की जानकारी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेमी जोड़े का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। हत्या और आत्महत्या दोनों ही एंगल से पुलिस जांच कर रही है। हालांकि, जिस तरह से दोनों लाशें रेलवे ट्रैक पर रखी हुए थी, उससे ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने साजिशन ऐसा किया हो। युवती का एक पैर पूरी तरह से कटकर अलग हो गया था। बाकी युवक का लाश क्षत विक्षत नहीं हुए। कुछ लोगों का कहना है कि किसी ने दोनों की हत्या कर लाशों को रेलवे ट्रैक पर रख दिया ताकि मामला आत्महत्या का बन जाए। 
विज्ञापन


दोनों सोमवार दोपहर से ही अपने घर से लापता थे
वहीं पुलिस ने मृतक युवक की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के चिन्वेरिया गांव निवासी मोहन दास के 23 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार और मृतक युवती की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के गुगुलडीह गांव निवासी गुल्ली रविदास की 20 वर्षीय पुत्री बनिता कुमारी के रूप में की। ग्रामीणों का कहना है कि बताया जाता है कि युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों सोमवार दोपहर से ही अपने घर से लापता थे। पुलिस का कहना है कि मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed