फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Dead body of a cook found in the hostel of a government institute in Gopalganj, suicide; FSL

Bihar News: सरकारी स्थान के हॉस्टल में रसोइया की लाश पंखे से झूलती मिली, आत्महत्या की आशंका; सैंपल ले गई FSL

Fri, 17 Jan 2025 08:47 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 17 Jan 2025 08:47 AM IST
सार

डायट थावे में शिक्षकों का आवासीय प्रशिक्षण चल रहा है। यहां खाना बनाने के लिए राधिका कुमारी समेत अन्य युवतियों को रसोइया के तौर पर काम करने के लिए रखा गया था। जिस कमरे में खाना बन रहा था, उसके बगल में राधिका रहती थी। 

विज्ञापन
Bihar: Dead body of a cook found in the hostel of a government institute in Gopalganj, suicide; FSL
कमरे में मिली राधिका कुमारी की लाश। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गोपालगंज जिले के थावे स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में हॉस्टल में खाना बनानेवाली रसोइया की पंखे से झूलती हुई लाश मिली है। मृत रसाेइसा की पहचान राधिका कुमारी के रूप में हुई। वह जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन मौजे गांव निवासी दिवंगत अमरजीत राम की 18 वर्षीय पुत्री थी। घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, जहां कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला।
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम को इस बात की सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद टीम के पहुंचने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर जांच की। फोरेंसिक जांच के बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। वहीं, कमरे से पंखा के पास दुपट्टा का बना फंदा और मृतका का मोबाइल बरामद किया गया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि जिले के डायट थावे में शिक्षकों का आवासीय प्रशिक्षण चल रहा है। यहां खाना बनाने के लिए राधिका कुमारी समेत अन्य युवतियों को रसोइया के तौर पर काम करने के लिए रखा गया था। जिस कमरे में खाना बन रहा था, उसके बगल में राधिका रहती थी। राधिका कुमारी ने सुसाइड करने से पहले अपने मोबाइल में अपना वीडियो बनाया है। उसके बाद आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम पहुंची। फोरेंसिक टीम जांच-पड़ताल करते हुए दुपट्टे का टुकड़ा और कपड़े एकत्रित कर ले गयी। पुलिस हर बिंदु पर जांच-पड़ताल कर रही है। लड़की की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल था। परिजनों ने कहा कि जल्दी छुट्टी नहीं मिलती थी। मौत की सूचना परिजनों को फोन से दी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed