फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Dead body found hanging from the noose of a married woman in Muzaffarpur, parents said - in-laws killed

Bihar : मुजफ्फरपुर में विवाहिता की फंदे से झूलती मिली लाश, मायके वाले बोले- कार नहीं देने पर बेटी को मार डाला

Thu, 13 Apr 2023 02:57 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 13 Apr 2023 02:57 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर में विवाहिता की लाश मिली है। कमरे में उसक लाश फंदे से लट रही थी। युवती के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि उसका दामाद लगातार बिजनेस में पैसे और कार की मांग करता था।

विज्ञापन
Bihar: Dead body found hanging from the noose of a married woman in Muzaffarpur, parents said - in-laws killed
पति निक्की के साथ दिव्या की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में विवाहिता की लाश मिली है। कमरे में उसक लाश फंदे से लट रही थी। युवती के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि उसका दामाद लगातार बिजनेस में पैसे और कार की मांग करता था। नहीं देने पर उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था। वहीं ससुराल वालों का कहना है कि युवती ने आत्महत्या कर ली। घटना कुढ़नी थाना अंतर्गत तुर्की ओपी स्तिथ मठ के समीप की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपस के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मायके वालों की शिकायत पर आरोपी पति को हिरासत में लेकर ले लिया है। मृत युवती की पहचान निक्की कुमार की पत्नी दिव्या (27) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृत विवहिता के मायके वाले दहेज हत्या का आरोग लगा रहे हैं। उनकी शिकायत पर आरोपी पति निक्की कुमार को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में कुछ अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। 
विज्ञापन


दोनों ने 2016 में लव मैरिज की
इधर, मृत विवाहिता के भाई राजवीर ने बताया की निक्की अखाराघाट रोड इलाके में रहता था। इसी दौरान उसका हमलोगों के घर पर आना-जाना भी था। 2016 में दिव्या इंटर में पढ़ती थी। वह भी इंटर में था। दोनो कोचिंग जाने के दौरान एक-दूसरे के करीब आए। दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद निक्की उसे अपने घर लेकर चला गया। कुछ साल तक शादी ठीक चला। डेढ़ साल पहले एक बेटा हुआ। इसी बीच निक्की, दिव्या से बिजनेस के लिए पैसे और नौकरी की मांग करने लगा। दिव्या मना करती थी तो वह प्रताड़ित करता था। मायके वालों ने आरोप लगाया कि बुधवार रात को निक्की ओर दिव्या के बीच विवाद हुआ। दिव्या ने विरोध किया तो निक्की ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर उसे मार डाला। इतना ही नहीं आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को लटका दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed