फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Dead bodies of a man and woman found sealed in sacks, criminals beat them to death, Patna Bakhtiyarpur

Bihar : बोरे में बंद मिली युवक-युवती की लाशें, अपराधियों ने दोनों को पीट-पीटकर मार डाला, फिर यहां फेंक दिया

Wed, 31 May 2023 07:24 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 31 May 2023 07:24 PM IST
सार

Patna : हाईवे किनारे एक बोरा देख लोग वहां पहुंचे। संदिग्ध प्रतीत हो रहे इस बोरे को खेला तो उनके होश उड़ गए। बोरे में युवक-युवती की लाश थी। दोनों की अपराधियों ने निर्मम हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Bihar: Dead bodies of a man and woman found sealed in sacks, criminals beat them to death, Patna Bakhtiyarpur
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना-बख्तियारपुर फोरलेन किनारे एक बोरे से दो लाशें मिली हैं। यह लाशें युवक और युवती थी है। प्रतीत हो रहा है कि अपराधियों ने दोनों को बेरहमी से पीटा फिर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद दोनों की लाशों को बोरे में भरकर सालिमपुर थाना क्षेत्र के तेलमर रोड पर फेंक दिया गया। पुलिस ने बुधवार को दोनों का शव बोरे से बरामद किया है। बोरे में फेंके गए दो शव मिलने से पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। सालिमपुर थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों मृतकों को पहचानने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन अभी तक दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने देखी बोरे में बंद दोनों की लाशें 
लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को पटना बख्तियारपुर फोरलेन पर सालिमपुर थाना क्षेत्र के तिलक रोड में स्थानीय लोगों ने बोरे में रखे गए दो शव को देखा। शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बन गया। लोगों ने इसकी सूचना सालिमपुर थाने को दी। सूचना मिलते ही सालिमपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के मदद से बोरे को खुलवाया। बोरे से शव को बाहर निकाल कर पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान का काफी प्रयास किया लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी मृतक युवक एवं युवती की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन


पहचान के लिए आसपास के थानों की मदद
पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़ से बात करने पर उन्होंने बताया कि एक युवक जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष है एवं एक युवती जिसकी उम्र लगभग 18 वर्ष है। दोनों को हत्या के बाद उनके शव को बोरे में रखकर किसी व्यक्ति के द्वारा वहां फेंक दिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों युवक एवं युवती की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगालने का प्रयास कर रही है। आसपास के इलाके में थाने को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed