फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Criminals snatched five lakh rupees from land trader in Patna, police engaged in investigation

Bihar : पटना में अपराधियों ने जमीन कारोबारी से पांच लाख रुपये छीने, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 03 Jun 2023 07:12 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 03 Jun 2023 07:12 PM IST
सार

पटना में बेखौफ अपराधियों ने जमीन कारोबारी से हथियार के बल पर पांच लाख रुपये छीन लिए। घटना दानापुर स्थित रूपसपुर थाना क्षेत्र के गोला रोड की है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगालने में जुट गई है।

विज्ञापन
Bihar: Criminals snatched five lakh rupees from land trader in Patna, police engaged in investigation
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में बेखौफ अपराधियों ने जमीन कारोबारी से हथियार के बल पर पांच लाख रुपये छीन लिए। घटना दानापुर स्थित रूपसपुर थाना क्षेत्र के गोला रोड की है।

विज्ञापन

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगालने में जुट गई है। पीड़ित का कहना है कि वह  शनिवार को एक बैग में ₹500000 लेकर जमीन के लिए पैसा अदा करने जा रहे थे। इसी क्रम में गोला रोड में दो अपराधी मोटरसाइकिल से पहुंचे और रुपयों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित से जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बावजूद भी अपराधी मोटरसाइकिल से भागने में सफल हो गए। घटना की सूचना के बाद लोगों ने इसकी जानकारी रूपसपुर थाने को दी।
विज्ञापन


सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस 
 घटना के संबंध में रूपसपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार का कहना है कि जमीन कारोबारी अपने जमीन के लिए 5 लाख रुपये किसी को देने जा रहे थे। इसी क्रम में अपराधियों ने पिस्टल दिखाते हुए 5 लाख रुपए छीन कर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित वकील कुमार ने रूपसपुर थाने में लिखित आवेदन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है जमीन कारोबारी वकील कुमारसूचना मिलते ही रूपसपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार का कहना है कि पुलिस घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

स्थानीय लोगों में है आक्रोश 
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। लोगों का कहना है कि गोला रोड में आए दिन छिनतई की घटनाएं हो रही हैं। अपराधी दिनदहाड़े लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस भाग निकलने में सफल हो जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed