फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : Criminals shot Zilla Parishad clerk in his house in Siwan, recovered liquor and cartridges

Bihar : सीवान में अपराधियों ने जिला परिषद के क्लर्क को घर में घुसकर मारी गोली, शव के पास शराब और कारतूस बरामद

Sun, 28 May 2023 09:50 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 28 May 2023 09:50 PM IST
सार

सीवान में अपराधियों ने जिला परिषद के क्लर्क की घर में घुसकर गोली मार हत्या कर दी। घटना महादेवा थाना क्षेत्र के रामदेव नगर का है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक जिला परिषद में क्लर्क के पद पर कार्यरत था। घटनास्थल से शराब और खोखा बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Bihar : Criminals shot Zilla Parishad clerk in his house in Siwan, recovered liquor and cartridges
मृतक राकेश पाठक उर्फ विक्की का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान में अपराधियों ने जिला परिषद के क्लर्क की गोली मार हत्या कर दी। मामला महादेवा थाना क्षेत्र के रामदेव नगर का है। मृतक की पहचान राकेश पाठक उर्फ विक्की कुमार के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विक्की कुमार जिला परिषद में क्लर्क के पद पर कार्यरत था। वह छपरा जिले के पुलिस लाइन का रहने वाला था लेकिन फिलहाल वह सीवान में महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के रामदेव नगर में किराए पर रहता था। शाम ढलते ही कुछ अपराधी उसके घर में घुस गए और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


शराब का खाली पेकेट एव खोखा बरामद
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से शराब (फ्रूटी) का पैकेट और एक खोखा बरामद किया है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं थाना प्रभारी
घटना के संबंध में महादेवा ओपी थाना प्रभारी कुंदन कुमार का कहना है कि शाम में रामदेव नगर मुहल्ले से किसी ने फोन कर सूचना दिया कि रामदेव नगर में किसी की गोली मारकर हत्या हुई है। सूचना मिलने पर जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि जिला परिषद के क्लर्क राकेश पाठक उर्फ विक्की उर्फ लंगड़ा का शव उसके कमरे में पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर से शराब का एक खाली पैकेट और एक खाली खोखा बरामद हुआ है। देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि रात में ही किसी ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी है। गोली सर में लगी है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने कहा कि यहां आसपास के लोगों ने बताया कि उसे शराब पीने की लत थी। पुलिस यहां केलोगों से पूछताछ करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed