फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Criminals shot drug dealer in Muzaffarpur, police said it is a matter of transaction

Bihar: मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने दवा कारोबारी को मारी गोली, पुलिस ने कहा लेनदेन का है मामला

Thu, 27 Apr 2023 07:09 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 27 Apr 2023 07:09 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने दवा कारोबारी को गोली मार कर घायल कर दिया। गोली मारने के बाद अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग भी किए। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के जीरोमाइल के समीप की है। घायल युवक मीनापुर थाना क्षेत्र चापो छपरा निवासी आदर्श कुमार है। 

विज्ञापन
Bihar: Criminals shot drug dealer in Muzaffarpur, police said it is a matter of transaction
अस्पताल में इलाजरत युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने दवा कारोबारी को गोली मार कर घायल कर दिया। गोली मारने के बाद अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग भी किए। घटना जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के जीरोमाइल के समीप की है। घायल युवक मीनापुर थाना क्षेत्र चापो छपरा निवासी आदर्श कुमार है। फिलहाल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


घेर कर कहा मारो गोली
घायल आदर्श कुमार ने बताया कि वर्तमान में वे परिवार के साथ अहियापुर के विजय छपरा में रहते है। जीरोमाइल में दवा की उनकी दुकान है। उनका कहना है कि वह अपनी मां को घर छोड़ने गए थे। घर से दुकान की ओर वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में उन्हें एक कॉल आया। कॉल आने पर उन्होंने अपनी बाइक सड़क के किनारे रोककर कॉल पर बात करने लगे। इसी बीच बाइक सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे। वहां पहुंचते ही उन अपराधियों में से एक ने कहा कि मारो गोली । इतना कहते ही दूसरे अपराधी ने आदर्श पर ताबड़तोड़राउंड गोली फायरिंग करने लगे। तीन से चार फायरिंग की गई है। उनको एक गोली पीठ में जा लगी। जबतक लोग पहुंचते अपराधी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


छिपा रखी थी अपनी पहचान
एक अपराधी ने हेलमेट पहन रखा था। दो अन्य ने मास्क लगाया था। इधर, नगर डीएसपी राघव दयाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

लेनदेन का है विवाद
पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान यह भी पता चला है कि एक व्यक्ति से इनका लेन देन का विवाद चल रहा है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसी मामले को लेकर यह घटना घटी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहती है पुलिस 

स्थानीय पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सारे सीसीटीवी कैमरे को पुलिस खंगाल रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed