{"_id":"64626094e66fa026d00f6e93","slug":"bihar-criminals-shot-a-young-man-in-vaishali-he-was-returning-home-after-having-a-feast-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: वैशाली में दोस्त बने दुश्मन, राजद कार्यकर्त्ता को घर से बुलाकर मार दी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: वैशाली में दोस्त बने दुश्मन, राजद कार्यकर्त्ता को घर से बुलाकर मार दी गोली
Mon, 15 May 2023 10:10 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 15 May 2023 10:10 PM IST
सार
वैशाली में शादी समारोह का भोज खाकर घर लौट रहे युवक को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के अमेंर गांव की है। मृतक अमेर गांव निवासी शत्रुध्न राय का पुत्र किरण कुमार (32) है।
विज्ञापन
मृतक विकास उर्फ़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली में राजद कार्यकर्ता को घर से बुलाकर गोली मार दी। गोली लगते ही उसकी मौत हो गई। घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के अमेंर गांव की है। मृतक अमेर गांव निवासी स्वर्गीय शत्रुध्न राय का पुत्र विकास कुमार उर्फ़ किरण कुमार (32) है।
विज्ञापन
घर से बुलाकर ले गया और मार दी गोली
घटना के संबंध में मृतक के चाचा सर्वेश राय का कहना है कि घर के बगल में शादी थी। हमलोग उधर व्यस्त थे। विकास के चार दोस्त घर पर आए और उसे बुलाकर ले गये। घर के बाहर निकलते ही उनलोगों ने विकास कुमार को दनादन गोली मार दी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। गोली चलते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों को आते देख सभी बदमाश वहां से फरार हो गए। आननफानन में स्थानीय लोग उसे बिदुपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विकास उर्फ़ किरण कुमार के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
राजद का था कार्यकर्त्ता
घटना की सूचना मिलते ही महुआ के राजद विधायक मुकेश रौशन सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि विकास उर्फ़ किरण कुमार राजद का कार्यकर्त्ता था। बहुत जल्द अपराधियों को गिरफ्तार किये जायेंगे।
विज्ञापन
स्थिति है तनावपूर्ण
घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया। युवक की मौत से गांव में तनाव की स्थिति बन गई। मामला बिगड़ते की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश घटनास्थल पर पहुंचे। सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश लोगों को समझा-बुझाकर शांत करने की कोशिश में हैं लेकिन फ़िलहाल स्थिति तनावपूर्ण है।
लेन-देन का था विवाद
थानाध्यक्ष सयाज हुसैन का कहना है कि किरण कुमार को गोली मारने वाले रोहित और मंगल के साथ दो अन्य लोग थे। ये सभी आपस में मित्र ही थे। थानाध्यक्ष के अनुसार जिसने गोली मारी है उसके साथ उठाना-बैठना, खाना-पीना सब होता था। दोनों पक्षों में पैसे के लेनदेन का विवाद था, इसी वजह से उसकी हत्या हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।