फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Criminals shot a young man going by car in Patna, died on the spot

Bihar: पटना में कार से जा रहे युवक को अपराधियों ने गोली से किया छलनी, मौके पर हुई मौत

Thu, 27 Apr 2023 06:42 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 27 Apr 2023 06:42 PM IST
सार

पटना में कार से जा रहे युवक को अपराधियों ने गोलियों से भून डाला जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। युवक ओला गाड़ी से रूपसपुर की तरफ जा रहा था। तभी बाइक सवार तीन अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
Bihar: Criminals shot a young man going by car in Patna, died on the spot
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून डाला जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों का कहना है कि युवक ओला बुक कर के गाड़ी से रूपसपुर की तरफ जा रहा था। इसी क्रम में बाइक से आए तीन अपराधियों ने उसे गोलियों से भून डाला। बताया जा रहा कि घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई । घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन


घटनास्थल से मिले दो हथियार
रूपसपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार का कहना है कि मृतक उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वही दानापुर एसपी अभिनव जीवन का कहना है कि घटनास्थल से पुलिस ने दो हथियार बरामद किये हैं। पुलिस का कहना है कि एक हथियार मृतक के कमर से बरामद हुआ है जबकि दूसरा हथियार घटनास्थल पर फेंका हुआ था। पुलिस के अनुसार हत्यारा घटना को अंजाम देने के बाद घटनास्थल पर ही हथियार को फेंक कर फरार हो गया।
विज्ञापन


8 घंटे में दूसरी हत्या 
इस घटना के 8 घंटे पहले अपराधियों ने एक युवक को गोली से छलनी कर दिया था। रूपसपुर थाना क्षेत्र के ही आदर्श विहार कॉलोनी में गुरुवार की सुबह हार्ड वेयर दुकानदार रंजन कुमार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर ही रही थी कि तभी गुरुवार की दोपहर दिनदहाड़े अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से छलनी कर दिया।मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। महज 8 घंटे के अंदर रूपसपुर थाना क्षेत्र के अंदर यह दूसरी बड़ी हत्या है जिसे अपराधियों ने दिनदहाड़े अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए कहां से कहां जाना था
ओला के चालक का कहना है कि पाटलिपुत्रा से गाड़ी बुक कराइ गई जिसे रूपसपुर जाना था। तभी हरदासपुर के पास एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने गाड़ी को ओवरटेक करके गाडी रुकवाई और फिर कार में बैठे युवक पर दनादन चार गोलियां मारी जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed