{"_id":"679868876fddd57dd3029df9","slug":"bihar-criminals-killed-a-woman-after-entering-her-house-in-muzaffarpur-looting-bihar-police-investigation-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: घर घुसकर अपराधियों ने महिला को मार डाला, बचाने गए पति का भी सिर फोड़ा; ग्रामीणों ने दो की कर दी धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: घर घुसकर अपराधियों ने महिला को मार डाला, बचाने गए पति का भी सिर फोड़ा; ग्रामीणों ने दो की कर दी धुनाई
Tue, 28 Jan 2025 10:47 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 28 Jan 2025 10:47 AM IST
सार
Muzaffarpur News: कटरा थाना के प्रभारी कुमार अभिषेक ने बताया कि चोरी की नीयत से तीन अपराधियों बुजुर्ग दंपती के घर घुसे थे। विरोध करने पर अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों की मदद से दो अपराधियों को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
मुजफ्फरपुर में सोमवार की मध्य रात्रि अपराधियों ने घर घुसकर बुजुर्ग महिला को गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं जब पति बचाने गए तो उसके पति का भी सिर फोड़ दिया। दोनों की हालत गंभीर है। घटना कटरा थाना क्षेत्र के दरगाह चौक की है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने भाग रहे दो अपराधियों को पकड़ लिया और दोनों की जमकर धुनाई कर दी। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अपराधियों ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़काकर अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
लूटपाट का विरोध करने पर मारी गोली
मृत महिला की पहचान कटरा थाना क्षेत्र के दरगाह बखरी गांव की निवासी नथुनी सहनी के 74 वर्षीय पत्नी दुखी देवी के रूप में हुई है। घटना को लेकर परिजन में आक्रोश व्याप्त है। मामले में पीड़ित नथुनी सहनी (78) ने बताया कि देर रात को हम लोग खाना खाकर सो गए थे। रात के करीब ढाई से तीन बजे के बीच हमारे घर में कुछ अपराधी घुसे। आवास सुनकर हमलोगों की नींद खुली। मैंने फौरन घर की बिजली काट दी। इसी बीच कुछ अपराधी मेरे कमरे में आ गए और लूटपाट की कोशिश करने लगे। पत्नी ने विरोध किया तो उसे गोली मार दी। मैं बचाने गया तो मुझे पिस्टल के बट से मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने दो अपराधियों को पकड़ा
इधर, गोलीबारी की आवाज सुनकर ग्रामीण घर के पास आ गए। ग्रामीणों को देख अपराधी भागने लगे। इन दौरान ग्रामीणों ने खदेड़ कर दो अपराधियों को पकड़ लिया। वहीं तीसरा फरार हो गया। परिजनों ने मुझे और मेरी पत्नी को अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन
तीसरे की तलाश में छापेमारी कर ही पुलिस
कटरा थाना के प्रभारी कुमार अभिषेक ने बताया कि चोरी की नीयत से तीन अपराधियों बुजुर्ग दंपती के घर घुसे थे। विरोध करने पर अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों की मदद से दो अपराधियों को पकड़ लिया गया है। पुलिस अभिरक्षा में इनका इलाज चल रहा है। दोनों सीतामढ़ी के रहने वाले हैं। अन्य अपराधी की तलाश में छापेमारी चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।