{"_id":"65b21fcaa67b4aa5890c04c7","slug":"bihar-crime-youth-dies-in-suspicious-condition-in-nalanda-wife-accused-of-getting-murdered-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: नालंदा में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, अवैध संबंध के कारण पत्नी पर हत्या करवाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: नालंदा में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, अवैध संबंध के कारण पत्नी पर हत्या करवाने का आरोप
Thu, 25 Jan 2024 02:20 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 25 Jan 2024 02:20 PM IST
सार
बिहार के नालंदा जिले में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वहीं, अवैध संबंध के कारण पत्नी पर हत्या करवाने का आरोप लग रहा है।
विज्ञापन
युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नालंदा में संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव उसके ही घर से बरामद किया गया है। मामला नालंदा थाना क्षेत्र के कुल संतोष नगर गांव का है। मृतक की पहचान कुल गांव निवासी नागेंद्र राम के (40) वर्षीय पुत्र मुन्ना राम के रूप में किया गया है।
विज्ञापन
मृतक के भाई सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि उसके भाई की पत्नी ने ही मुन्ना राम की हत्या करवाई है। शाम तक वह ठीक-ठाक था। अचानक सुबह पता चला कि उसकी मौत हो गई है। घर में पत्नी के अलावा तीन बच्चे साथ में रहते हैं। शरीर पूरा काला पड़ गया है और चेहरे पर जख्म के निशान हैं।
विज्ञापन
परिजनों ने आरोप लगाया कि तीन बच्चों को छोड़कर 6 माह पहले ही मुन्ना राम की पत्नी गांव के एक युवक के साथ फरार हो गई थी। काफी दबाव के बाद डेढ़ माह पूर्व ही वह वापस लौटी है। इसके बाद अक्सर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। मुन्ना राम बस पर खलासी का काम करता था और बस पर ही रहता था। तीन दिन पूर्व ही वह घर लौटा था। बीती रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई।
विज्ञापन
नालंदा थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी सुधा देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।