{"_id":"6586e790aaec9f9dac0be451","slug":"bihar-crime-when-policeman-came-home-from-duty-his-nephew-fired-two-bullets-absconded-from-spot-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: पुलिस जवान ड्यूटी से घर आया तो भांजे ने चलाई दो गोलियां; मौके से हुआ फरार, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: पुलिस जवान ड्यूटी से घर आया तो भांजे ने चलाई दो गोलियां; मौके से हुआ फरार, जानें मामला
Sat, 23 Dec 2023 07:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 23 Dec 2023 07:28 PM IST
सार
Bihar Police: जहानाबाद में एक पुलिसकर्मी ड्यूटी से छुट्टी पर घर आया, यह खबर मिलते ही उसके भांजे ने उसके घर जाकर गोलीबारी कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि ये मामा-भांजे का झगड़ा है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के जहानाबाद में जमीनी विवाद को लेकर मामा-भांजे आपस में भिड़ गए। इस दौरान भांजा ने दो राउंड फायरिंग कर दी और मौके से भाग गया। हालांकि इस घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर मोहल्ले की बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, निजामुद्दीनपुर निवासी नंदकिशोर कुमार बिहार पुलिस का जवान है। नंदकिशोर का अपने भांजे से पांच धुर जमीन का विवाद चल रहा है। शनिवार को जवान छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था। छुट्टी की खबर पाकर उसका भांजा उसके घर पहुंच गया, जहां जमीन को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। इसी दौरान उसके भांजे ने दो राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
इधर, घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिर मौके से आरोपियों की दो मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया। उसके बाद पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई। नगर थानाध्यक्ष निखिल कुमार ने बताया कि मामा-भांजे के बीच झगड़ा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन