{"_id":"64491ab600048438480cec97","slug":"bihar-crime-villagers-caught-three-thieves-in-bettiah-tied-them-to-pole-and-thrashed-them-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: बेतिया में तीन चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा, खंभे में बांधकर की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: बेतिया में तीन चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा, खंभे में बांधकर की पिटाई
Wed, 26 Apr 2023 06:06 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 26 Apr 2023 06:06 PM IST
सार
Bihar Crime: बिहार में पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया में तीन चोरों को पकड़कर ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की। फिर सुबह बिजली के खंभे से बांधकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
चोर की पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेतिया में चोरी करने गए तीन चोरों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़कर बिजली के पोल में रस्सी से बांधकर जमकर पिटाई किया। मामला शिकारपुर थाना क्षेत्र के कोलांची गांव का है। यहां सोमवार रात चोरी करने आए तीन चोरों को ग्रामीणों ने पकड़कर एक कमरे में बंद कर रात भर पिटाई किया। फिर मंगलवार सुबह कमरे से निकालकर गांव में बिजली के पोल से बांधकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, इसका वीडियो बुधवार दोपहर सामने आया है। वीडियो में देखा जा रहा है कि तीनों चोरों को ग्रामीणों ने बिजली के पोल में बांधकर पिटाई कर रहे हैं, फिर पुलिस के हवाले कर देते हैं।
विज्ञापन
वहीं, स्थानीय लोगों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार तीनों चोर बाइक से कोलांची गांव में चोरी करने आए थे। बाइक को एक खेत में खड़ी कर वह कोलांची गांव के वार्ड संख्या-2 निवासी राजू यादव के घर में घुस गए। घर में रखे नगद रुपये तथा कीमती सामानों पर हाथ फेर कर भागने लगे, जिसके बाद ग्रामीणों ने तीनों चोरों को खदेड़ कर पकड़ लिया। पकड़ने के बाद एक कमरे में बंदकर तीनों की पिटाई की। रात भर तीनों को घर में बंद कर रखा। सुबह होते ही गांव में एक बिजली के पोल से बांधकर पिटाई की और पुलिस को बुलाकर तीनों चोरों को सौंप दिया। पूछताछ के क्रम में पुलिस ने खेत में रखे चोरों का एक बाइक तथा दो मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चोरों की पहचान नरकटियागंज नगर के दिउलिया गांव निवासी आसिफ अली, इरफान आलम और पोखरा चौक निवासी राहुल चौधरी के रूप में की गई। हालांकि, पुलिस ने तीनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। चोरों के पास से एक बाइक और मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन
चोरी कर भागने के दौरान ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ा...
वहीं, मामले में कोलांची गांव निवासी राजू यादव ने शिकारपुर थाने में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में उसने बताया है कि रात करीब दो बजे तीनों चोर घर में घुसे थे। उस समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे। चोरों ने घर में रखी एलईडी, आभूषण और पेटी तोड़कर 90 हजार रुपये तथा दो थान सोने-चांदी का गहना चोरी कर भाग रहे थे। मां की नींद खुलने पर शोर मचाया तो वे लोग भी जग गए और हल्ला करने लगे।
शोर सुनकर ग्रामीणों ने पीछाकर तीनों को पकड़ लिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। इधर, मामले में प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष नवनीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों युवकों को चोरी करने के आरोप में जेल भेजा जा रहा है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।