{"_id":"648ac54ae07bc4795d0df025","slug":"bihar-crime-villagers-caught-and-thrashed-two-youths-who-were-stealing-goats-in-bettiah-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: बेतिया में बकरी चोरी कर रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पीटा, युवक रहम की भीख मांगते रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: बेतिया में बकरी चोरी कर रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पीटा, युवक रहम की भीख मांगते रहे
Thu, 15 Jun 2023 01:31 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 15 Jun 2023 01:31 PM IST
सार
बिहार में पश्चिमी चंपारण जिले के तहत आने वाले बेतिया में बकरी चोरी कर रहे दो युवकों की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। ग्रामीणों द्वारा पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पीटा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बेतिया से बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो 48 सेकेंड का है, जिसमें देखा जा रहा है कि दो युवक को कुछ लड़के घेरकर लात, घूसा और डंडे से पिटाई कर रहे हैं। मार खाने वाले दोनों युवक छोड़ देने की भीख मांग रहे हैं, वहां कुछ महिला भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
दरअसल, पूरा मामला बैरिया थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के पास की बताई जा रही है। जहां बुधवार के दिन बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की जमकर पिटाई की गई है। पिटाई खाने वाले युवक की पहचान कालीबाओ ओपी क्षेत्र के मिस्का टोली निवासी सागर मियां के 25 वर्षीय पुत्र रुस्तम मियां के रूप में की गई है।
विज्ञापन
हालांकि, रुस्तम के साथ एक और युवक की पिटाई की गई है, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि रुस्तम संदिग्ध चरित्र का व्यक्ति है और कुछ महीने पहले कालीबाग ओपी क्षेत्र के जोड़ा इनार मोहल्ले में हुए साम्प्रदायिक दंगे में वह आरोपी था, जिसे पुलिस जेल भी भेजी थी।
विज्ञापन
वहीं, स्थानीय लोगों द्वारा मिली जनकारी के अनुसार बुधवार दोपहर रुस्तम अपने दो दोस्तों के साथ सुभाष चौक के समीप से बकरी चुरा कर भाग रहा था। जहां कुछ लोगों ने उसे और उसके एक साथी को बकरी चोरी करते पकड़ लिए और दोनों की जमकर धुनाई कर दी। हालांकि, पुलिस को इस घटना की जानकारी नहीं है। लेकिन जिले में यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।