फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime News: Girlfriend Cut His Boyfriend Private Part With A Knife In A Hotel Of Patna

Bihar : प्रेमिका से पटना के मंदिर में रचाई शादी, फिर कुछ हुआ ऐसा कि CRPF जवान को गंवाना पड़ गया प्राइवेट पार्ट

Thu, 08 Jun 2023 01:26 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 08 Jun 2023 01:26 PM IST
सार

Patna Crime News : किसके दिमाग में कब क्या फितूर चढ़ जाए, इसका अंदाजा वर्षों साथ रहने वाला भी नहीं लगा पाता। लगा पाता तो CRPF जवान प्राइवेट पार्ट गंवाकर अस्पताल नहीं पहुंच गया होता। वह तो प्रेमिका से पटना के मंदिर में शादी रचाकर सुहागरात मनाने पहुंचा था।

विज्ञापन
Bihar Crime News: Girlfriend Cut His Boyfriend Private Part With A Knife In A Hotel Of Patna
पीएमसीएच में जवान का इलाज चल रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी पटना में गुरूवार को दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां एक प्रेमिका ने पहले पत्नी बनकर अपने प्रेमी के साथ सुहागरात मनाया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट को चाकू से काट डाला। गंभीर अवस्था में घायल प्रेमी को पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रेमी&प्रेमिका का बयान दर्ज करने में जुट गई है।

विज्ञापन


पटना में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही थी नेहा
बताया जा रहा है कि दरभंगा की रहने वाली नेहा कुमारी (24 वर्ष) का पिछले 3 वर्षों से सीतामढ़ी निवासी सूर्य भूषण (30 वर्ष) का प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि सूर्य भूषण सीआरपीएफ में जवान के पद पर छत्तीसगढ़ में पद स्थापित है। इस बीच सूर्य भूषण की शादी किसी दूसरी लड़की से तय हो गयी। इसकी भनक जब नेहा कुमारी को लगी तो वह आग बबूला हो गई। दरअसल, नेहा पटना में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही थी। अपने प्रेमी की किसी दूसरी लड़की से शादी की भनक लगते ही नेहा ने सूर्य भूषण को फोन किया। इसके बाद पटना आने के लिए दवाब बनाने लगी।
विज्ञापन


शादी के बाद नेहा ने सूर्य भूषण पर किया जानलेवा हमला
3 जून को सूर्य भूषण पटना पहुंचा और अपनी प्रेमिका नेहा कुमारी के जिद पर पटना सिटी के एक मंदिर में दोनों ने प्रेम विवाह करने के बाद इसे कोर्ट में भी अपना मुहर लगायी। इस बीच वह दोनों पटना के एक होटल में सुहागरात मनाने के लिए चले गए। इसी दौरान नेहा, सूर्य भूषण को किसी दूसरी लड़की से होने वाली शादी को पूरी तरह खत्म करने का दबाव बनाने लगी। इसी बात को लेकर नेहा कुमारी और  सूर्य भूषण के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी क्रम में नेहा कुमारी ने चाकू से सूर्य भूषण के प्राइवेट पार्ट पर वार कर दिया और वह घायल हो गया। घायल अवस्था में सूर्य भूषण को पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही गांधी मैदान थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और नेहा कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। गांधी मैदान थाना प्रभारी सुनील कुमार राजवंशी ने बताया कि नेहा कुमारी और सूर्य भूषण दोनों ने शादी की है और अब वह दोनों पति पत्नी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed