{"_id":"64785052114b72d832016414","slug":"bihar-crime-grocery-businessman-shot-dead-in-samastipur-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: समस्तीपुर में किराना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, दुकान बंद कर घर लौट रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: समस्तीपुर में किराना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, दुकान बंद कर घर लौट रहा था
Thu, 01 Jun 2023 01:31 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:31 PM IST
सार
बिहार में समस्तीपुर जिले से हत्या का मामला सामने आया है। यहां पर एक किराना कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। व्यापारी दुकान बंदकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर में बिथान थाने के सिहमा गांव में बुधवार रात बाइक सवार बदमाशों ने किराना कारोबारी रणवीर यादव (30) की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। किराना कारोबारी के सिने में एक गोली लगी, जिससे मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक सिहमा गांव के रामानंद यादव का पुत्र बताया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पतालन भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बिथान थाना अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। पीड़ित द्वारा आवेदन दिए जाने पर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा, घटना के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में बताया गया है कि रणवीर गांव में ही मंदिर के पास किराना का दुकान चलाता है। रात करीब 10 बजे वह अपनी दुकान बंद कर पैदल ही घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसे घेर लिए व नजदीक से सिने में गोली मार दी। गोली की आवाज पर जब तक लोग जुटते बदमाश फरार हो गए। हल्ला होने पर जुटे लोग रणवीर को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
रणवीर के भाई मनीष ने बताया कि रणवीर का किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, वह अपनी रोजी रोटी में लगा रहता था। बदमाश सीधा आने के बाद नजदीक से गोली मार दी। उधर, घटना के बाद परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
बिथान थानाध्यक्ष ने क्या कहा...
बिथान थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि दो बदमाशों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। सिने में एक गोली लगने के कारण किराना कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के पीछे अभी कारण स्पष्ट नहीं है। वैसे परिवार के बीच पुराना बिवाद बताया जा रहा है। इस मामलें में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर लोग आवेदन दे रहे हैं। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामला का खुलासा कर लिया जाएगा।