{"_id":"6448c1ae1109c5e763099c4d","slug":"bihar-crime-four-lakh-rupees-looted-from-the-munshi-of-balu-ghat-in-jamui-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: जमुई में बालू घाट के मुंशी से चार लाख रुपये की लूट, ठेकेदारों में दहशत, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: जमुई में बालू घाट के मुंशी से चार लाख रुपये की लूट, ठेकेदारों में दहशत, पुलिस कर रही जांच
Wed, 26 Apr 2023 11:46 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 26 Apr 2023 11:46 AM IST
सार
Bihar Crime: बिहार के जमुई जिले में नकाबपोश बदमाश हथियार के बल पर बालू घाट के मुंशी से चार लाख रुपये लूट ले गए। इस घटना से बालू ठेकेदारों में दहशत का माहौल व्याप्त है। फिलहाल, पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
बालू घाट के मुंशी से चार लाख रुपये की लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमुई जिले में खैरा थाना क्षेत्र के पनभरवा गांव के समीप बुधवार सुबह हथियार से लैस नकाबपोश अपराधियों ने बालू घाट के मुंशी से चार लाख रुपये लूट लिए। बालू ठेकेदार और मुंशी में दहशत का माहौल है। बताया जाता है कि बुधवार अलसुबह लगभग तीन बजे के आसपास 7-8 की संख्या में नकाबपोश अपराधी हथियार से लैस होकर पनभरवा गांव के समीप बालू घाट पहुंचे और वहां मौजूद मुंशी से हथियार के बल पर चार लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
बता दें कि मौके से सभी नकाबपोश अपराधी फरार हो गए। वहीं, घटना को लेकर पनभरवा बालू घाट के मुंशी और लखीसराय जिले के रामपुर गांव निवासी महेश कुमार के द्वारा स्थानीय थाना को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद खैरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
इधर, घटना को लेकर मुंशी महेश कुमार ने बताया कि वे लोग बालू घाट स्थित ऑफिस में बैठे थे, तभी सुबह तीन बजे के आसपास 7-8 की संख्या में नकाबपोश अपराधी हथियार से लैस होकर आए और हथियार तानकर पैसे की मांग करने लगे। साथ ही कहा कि पैसा नहीं दोगे तो जान से मार देंगे। उसके बाद बैग में रखे लगभग चार लाख रुपये लेकर फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन