{"_id":"651a53392ce2b604ee0667dd","slug":"bihar-crime-criminals-shot-bjp-leaders-in-nalanda-was-going-with-wife-shot-in-stomach-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: अब सीएम नीतीश के गृह जिले में भाजपा के युवा नेता को मारी गोली; पत्नी के साथ जाते समय हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: अब सीएम नीतीश के गृह जिले में भाजपा के युवा नेता को मारी गोली; पत्नी के साथ जाते समय हमला
Mon, 02 Oct 2023 10:51 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 02 Oct 2023 10:51 AM IST
सार
रहुई थानेदार नंदन कुमार ने बताया कि जख्मी ने खुद फोन कर बताया कि उसे गोली मार दी गई है। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आननफानन में बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
भाजपा नेता की हालत गंभीर है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह जिले नालंदा में अपराधियों ने दिनदहाड़े भारतीय जनता पार्टी के नेता को गोली मार दी। उनकी हालत गंभीर है। गंभीर हालत में उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्तओं में आक्रोश है। उनका कहना है कि पुलिस जल्द से जल्द हमलवरों को गिरफ्तार करें।
विज्ञापन
मामला रहुई थाना क्षेत्र के हवनपुरा गांव का है। घायल भाजपा नेता की पहचान थाना क्षेत्र के देकपुरा गांव निवासी सोनल सिंह (35) के रूप में की गई है। सोनल सिंह भाजपा में रहुई मंडल के महामंत्री के पद पर हैं। गोली सोनल सिंह के पेट में लगी है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। रहुई थानेदार नंदन कुमार ने बताया कि जख्मी ने खुद फोन कर बताया कि उसे गोली मार दी गई है। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आननफानन में बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस युवक से फर्द ब्यान लेने के प्रयास में जुटी हुई है। गोली क्यों और किसने चलाई है इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
भाजपा महामंत्री बोले- अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करे पुलिस
वहीं भाजपा के नालंदा के जिला महामंत्री अविनाश प्रसाद ने बताया कि रहुई पुलिस द्वारा उन्हें सूचना मिली कि उनके गांव के सोनल सिंह को अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी है। सूचना मिलने के उपरांत वे लोग सदर अस्पताल पहुंचे जहां पता चला कि सोनल सिंह अपनी पत्नी के साथ वाइक पर सवार होकर बाढ़ गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। तभी हवनपुरा गांव के समीप बाइक सवार दो अपराध कर्मियों ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके पेट में लगी है। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे।
विज्ञापन