{"_id":"64536769bc54917af60a9ba8","slug":"bihar-crime-30-year-old-woman-murdered-in-muzaffarpur-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में पेड़ से लटका मिला 30 साल के महिला शव, शिनाख्त जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में पेड़ से लटका मिला 30 साल के महिला शव, शिनाख्त जारी
Thu, 04 May 2023 01:36 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 04 May 2023 01:36 PM IST
सार
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पेड़ से एक महिला का शव लटका हुआ मिला। शव की जानकारी लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल, खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
महिला का शव उतारने के लिए पेड़ पर चढ़ते हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर में बंदरा प्रखंड के पीरापुर गांव में 30 साल की महिला का शव मिला है। उसका शव आम के पेड़ से लटका था। शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। इसे देखने के लिए मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, जिसके बाद मामले की सूचना पियर थाना की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा। घटनास्थल की जांच की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस महिला की पहचान करने की कवायद में जुट गई है। आसपास के ग्रामीणों से भी महिला की पहचान कराने की कोशिश की गई। लेकिन, किसी ने भी मृतका को पहचानने से इनकार कर दिया। वहीं, पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। महिला का शव देखने के बाद लोग घटना को लेकर अलग-अलग तरह की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन
स्थानीय पूर्व मुखिया प्रवीण ठाकुर ने बताया, रामशंकर राय के आम के गाछी में शव मिलने की जानकारी पर पियर पुलिस को सूचना दी गई। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं, पियर थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि आवश्यक कागजी प्रक्रिया उपरान्त शव को पोस्टमॉर्टम में भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन