{"_id":"6429b8251596ff67cb0c09a4","slug":"bihar-cousin-shot-businessman-in-samastipur-condition-critical-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : समस्तीपुर में व्यवसायी को गोली मारी, हालत गंभीर; आपसी विवाद में चचेरे भाई ने किया ऐसा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : समस्तीपुर में व्यवसायी को गोली मारी, हालत गंभीर; आपसी विवाद में चचेरे भाई ने किया ऐसा...
Sun, 02 Apr 2023 10:45 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 02 Apr 2023 10:45 PM IST
सार
समस्तीपुर में एक व्यवसायी को उनके ही चचेरे भाई ने गोली मार दिया। अपराधियों ने उन्हें पेट में 4 गोली मारी। उनकी हालत गंभीर है। नगर थाना क्षेत्र के खांटू श्याम बिहारी मंदिर की है। गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
अस्पताल में चल रहा है इलाज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर में एक व्यवसायी को उनके ही चचेरे भाई ने गोली मार दिया। अपराधियों ने उन्हें पेट में 4 गोली मारी। उनकी हालत गंभीर है। नगर थाना क्षेत्र के खांटू श्याम बिहारी मंदिर की है। गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने घायल व्यवसायी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। पुलिस ने आरोपी विनय गुप्ता को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार घरेलु विवाद में गोलीबारी की बात सामने आ रही है। आरोपी विनय गुप्ता के पास से उसका लाइसेंसी हथियार बरामद हुआ है। इसी से उसने गोली चलाई। पुलिस ने हथियार को जब्त कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। घायल की पहचान लक्ष्मी शंकर प्रसाद उर्फ गोपाल जी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मंदिर में घुसकर मारी चार गोली
परिजनों का कहना है कि खांटू बिहारी श्याम मंदिर में तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया गया था। रविवाद रात भंडारा का इंतजाम किया गया था। शंकर प्रसाद भंडारा में ही काम कर रहे थे। इस बीच उनके गोतिया विनय गुप्ता वहां पहुंचे। दोनों के बीच घरेलू बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते यह विवाद खूनी खेल में बदल गया। विनय गुप्ता ने कमर से रिवाल्वर निकाल कर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। पेट में गोली लगने से शंकर प्रसाद वहीं गिर गए। इसके बाद आननफानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे।
विज्ञापन