{"_id":"5e9529128ebc3e7117047fa1","slug":"bihar-coronavirus-live-updates-two-new-corona-cases-in-state-number-of-infected-increased-to-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में कोरोना के दो नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में कोरोना के दो नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66 हुई
Tue, 14 Apr 2020 09:14 AM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 14 Apr 2020 09:14 AM IST
विज्ञापन
बिहार में कोरोना के दो नए मामले।
- फोटो : पीटीआई
बिहार के बेगूसराय और नालंदा जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण के एक-एक नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में इस बीमारी से संक्रमित मरीजों की संख्या 66 हो गई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने सोमवार को बताया कि 23 मार्च को दुबई से लौटे नालंदा जिले के एक 40 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। नालंदा जिले में पूर्व में कोरोना संक्रमण के दो मामले प्रकाश में आए थे जो अब ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
संजय ने बताया कि बेगूसराय जिले में भी कोरोना संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है जिसके यात्रा इतिहास के बारे में पता लगाया जा रहा है। बिहार में कोरोना संक्रमण के अबतक सीवान में सबसे अधिक 29 मामले, बेगुसराय में आठ, मुंगेर में सात, पटना एवं गया में पांच-पांच, गोपालगंज एवं नवादा में तीन-तीन, नालंदा में दो तथा सारण, लखीसराय एवं भागलपुर में एक-एक मामले प्रकाश में आए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ओमान से लौटे सीवान निवासी एक मरीज के संपर्क में बीते दिनों आने से अबतक 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।
वहीं कतर से लौटे तथा 21 मार्च को बीमारी से मर चुके मुंगेर निवासी व्यक्ति के संपर्क में बीते दिनों में 64 व्यक्ति आए थे जिनमें से 55 के सैंपल जांच के लिए आरएमआरआई में भेजे गये थे, जिसमें से 11 में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। बिहार में अबतक 7763 कोरोना संदिग्ध सैंपल की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 26 मरीज ठीक भी हुए हैं।
इस बीच बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि सोमवार से मुजफ्फरपुर जिला स्थित श्रीकृष्ण मेडिकल कालेज अस्पताल में भी कोरोना संक्रमण की जांच शुरू कर दी गई और पहले दिन 17 नमूनों का परीक्षण किया गया