फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: CM Samrat Choudhary visited three Durga Puja pandals in Patna and sought blessings from Goddess Durga.

बिहार: पटना के तीन दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मां दुर्गा से लिया आशीर्वाद

Sat, 17 Oct 2026 05:01 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 17 Oct 2026 05:01 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के तीन दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने बिहार की सुख-शांति, समृद्धि और निरंतर विकास की कामना करते हुए प्रदेशवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
Bihar: CM Samrat Choudhary visited three Durga Puja pandals in Patna and sought blessings from Goddess Durga.
सीएम सम्राट चौधरी के साथ स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को महासप्तमी के अवसर पर पटना के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने राज्य की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने जगदेव पथ स्थित मून क्लब की श्री दुर्गा पूजा समिति, बोरिंग रोड पर कृष्णा अपार्टमेंट के सामने स्थित भद्र काली मंदिर की श्री दुर्गा पूजा समिति और बोरिंग रोड चौराहे की श्री दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन


पढ़ें: 'नीतीश का साथ देने के लिए हत्या करना गलत था', अनंत सिंह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा का आशीर्वाद सभी पर बना रहे। बिहार विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे और समृद्धि की ओर अग्रसर हो।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, विधान पार्षद संजय मयूख, बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, जिलाधिकारी कुंदन कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित पूजा समितियों के सदस्य, गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed