फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar CM Nitish Kumar Under attack over hooch deaths now wants drones dogs in fight against illicit liquor news and updates

बिहार: शराबबंदी को सफल बनाएंगे ड्रोन्स और कुत्ते? जानें क्या है सीएम नीतीश कुमार की तरकीब

Mon, 07 Feb 2022 10:32 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 07 Feb 2022 10:32 PM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक, नीतीश ने कहा है कि उल्लंघनकर्ताओं पर सख्ती बरतने के लिए पुलिस को डॉग स्कवाड और मोटरबोट्स का इस्तेमाल शुरू करना चाहिए।

विज्ञापन
Bihar CM Nitish Kumar Under attack over hooch deaths now wants drones dogs in fight against illicit liquor news and updates
बिहार सीएम नीतीश कुमार ने शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए निकाली नई तरकीब। - फोटो : Social Media

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले काफी समय से शराबबंदी के अपने फैसले को बरकरार रखने के मुद्दे पर घिरे हैं। दरअसल, हाल ही में बिहार के कई शहरों में अवैध शराब पीकर लोगों की मौत होने की बातें सामने आई हैं। इसे लेकर विपक्ष लगातार नीतीश पर हमलावर है। इस बीच अब नीतीश सरकार ने शराबबंदी को सफल बनाने के लिए जो योजना बनाई है, उसमें ड्रोन्स और कुत्तों को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


नीतीश कुमार ने आबकारी विभाग के अधिकारियों से कहा है कि वे शराबबंदी के नियमों को तोड़ने वालों को पकड़ने के लिए ड्रोन्स और ट्रेन्ड कुत्तों के इस्तेमाल की संभावनाओं को खोजें। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश ने कहा है कि उल्लंघनकर्ताओं पर सख्ती बरतने के लिए पुलिस को डॉग स्कवाड और मोटरबोट्स का इस्तेमाल शुरू करना चाहिए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बिहार में शराब की बिक्री और खपत पर अप्रैल 2016 से ही प्रतिबंध लागू है। बिहार में यह प्रतिबंध नीतीश कुमार ने 2016 के चुनाव जीतने के बाद लगाए थे। तब नीतीश का कहना था कि राज्य की महिलाओं ने उनसे शराब की दुकानों को लेकर शिकायत की थी और उनका यह फैसला इन महिलाओं की मांग के मद्देनजर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, बीते कुछ साल में इन प्रतिबंधों की वजह से शराब के अवैध कारोबार को बढ़ावा मिला है। इसके अलावा नकली शराब पीने से लोगों की मौत होने के भी कई मामले सामने आए हैं। दिसंबर 2021 के बाद से अब तक राज्य में नकली शराब पीने से 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इसके लिए राज्य सरकार को जनता की नाराजगी का भी सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed