फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar CM Nitish Kumar speaks on rising prices of fuel says Everybody can see that

तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर बोले नीतीश कुमार, दाम कम होते तो सबको पसंद आता

Tue, 16 Feb 2021 03:04 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 16 Feb 2021 03:04 PM IST
विज्ञापन
Bihar CM Nitish Kumar speaks on rising prices of fuel says Everybody can see that
नीतीश कुमार - फोटो : पीटीआई

विज्ञापन

देश में मौजूदा समय में तेल और गैस के दाम ऊंचाई पर हैं। कांग्रेस लगातार रसोई गैस और पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर हो रही बढ़ोतरी पर केंद्र सरकार को घेर रही है। इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर बयान दिया है। हालांकि मीडिया से बातचीत करते समय सावधानी से प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम कम होते हैं तो अच्छा लगता है।


साथ ही नीतीश कुमार ने लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन इस्तेमाल करने की सलाह भी दी और यह भी कहा कि मैं तो खुद इलेक्ट्रिक वाला वाहन प्रयोग करता हूं। यह वाहन पर्यावरण के लिए भी बेहतर है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल वाले वाहनों का असर तो सीधे तौर पर कम हो या अधिक पर्यावरण पर होता ही है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि देश के कई हिस्सों में पेट्रोल और डीजल के दाम 100 रुपये से भी ज्यादा हैं। पेट्रोल ही नहीं डीजल की कीमतों में भी काफी तेजी है और कई शहरों में डीजल के बढ़ते दामों ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। तेल में बढ़ते दामों का असर अब बिहार में भी पड़ने लगा है। 


पटना में लगभग 30 हजार ऑटो ने अपने किराए में 20 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी कर ली है। जिसकी वजह से अब लोगों को मौजूदा किराए में दो से तीन रुपये ज्यादा देने पड़ रहे हैं। इसी बीच महंगाई से परेशान जनता ने सरकार से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को कम और नियंत्रित करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed