फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: CM Nitish Kumar public court, people from different districts pleaded for justice, land dispute

Bihar : CM नीतीश कुमार का जनता दरबार, फरियादी ने कहा- निजी जमीन में बिना सहमति के पुल का निर्माण चल रहा

Mon, 05 Jun 2023 03:56 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 05 Jun 2023 03:56 PM IST
सार

'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में पश्चिम चंपारण जिले से आए एक फरियादी ने गुहार लगाते हुए मुख्यमंत्री से कहा कि मेरे परिवार के एक आदमी की साजिश के तहत हत्या कर दी गई है। केस दर्ज है उसके बाद भी किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन
Bihar: CM Nitish Kumar public court, people from different districts pleaded for justice, land dispute
जनता दरबार में फरियाद सुनते CM नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज CM नीतीश कुमार ने जनता के दरबार में लोगों ने फरियाद सुनी। उन्होंने अलग-अलग जिलों से पहुंचे 73 लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए। गोपालगंज जिले से आये एक युवक ने मुख्यमंत्री से फरियाद करते हुए कहा कि उसके निजी जमीन में बिना सहमति के पुल का निर्माण किया जा रहा है। इस बात की शिकायत किए जाने के बाद भी अब तक मेरी जमीन पर किए जा रहे पुल का निर्माण कार्य नहीं रुक पाया है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को जांचकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


निजी जमीन पर कचड़ा फेंका रहे हैं दबंग
पश्चिम चंपारण से आए एक फरियादी ने गुहार लगाते हुए मुख्यमंत्री से कहा कि मेरे परिवार के एक आदमी की साजिश के तहत हत्या कर दी गई है। केस दर्ज है उसके बाद भी किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इसी जिले से आये एक अन्य फरियादी ने कहा कि मेरे निजी जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा कर कचड़ा फेंका जा रहा है। इस संबंध में संबंधित अधिकारी से गुहार लगाने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। लखीसराय जिले से आए एक फरियादी ने गुहार लगाते हुए कहा कि थाना में अपने मामले को लेकर जा रहे हैं लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा रहा है। इससे मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को जांचकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


बुजुर्ग फरियादी ने कहा- मेरी जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा
पूर्णिया जिले से आए एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि भू-हदबंदी के तहत जमीन का सारा कार्य पूर्ण होने के बाद वर्ष 2013 से अब तक उचित कार्रवाई नहीं हो रही है जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पूर्णिया जिले से ही आए एक बुजुर्ग फरियादी ने गुहार लगाते हुए कहा कि मेरी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर समस्या उत्पन्न किया जा रहा है। इसकी शिकायत किए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को जांचकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Bihar: CM Nitish Kumar public court, people from different districts pleaded for justice, land dispute
सीएम नीतीश कुमार का जनता दरबार। - फोटो : अमर उजाला

अनुकंपा पर नौकरी भी नहीं मिली है, पूरा परिवार परेशान है
नवादा जिले से आए एक युवक ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि मेरे पिता जी गृह रक्षा वाहिनी में कार्यरत थे और उनका देहांत हो गया है उसके बाद परिवार को जो सुविधाएं उपलब्ध करायी जानी चाहिए वो अब तक नहीं उपलब्ध करायी गई है। अनुकंपा पर नौकरी भी नहीं मिली है, जिससे पूरा परिवार आर्थिक तंगी का दंश झेल रहा है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग से जांचकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

दहेज में स्कॉर्पियो नहीं दिया तो प्रताड़ित कर रहे ससुराल वाले
अररिया जिले से आए एक फरियादी ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि उनके पुश्तैनी जमीन को दबंगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। इसकी शिकायत किए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को जांचकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।कार्रवाई करने का निर्देश दिया। औरंगाबाद से आयी एक महिला ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि वर्ष 2014 में मेरी शादी हुई थी। उसके बाद दहेज के रूप में स्कॉर्पियो की मांग की जा रही है, नहीं देने की वजह से मुझे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को जांचकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed