फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Chinese women's hockey team reached Mahabodhi temple to offer prayers, Buddhist monks welcomed them

Bihar News: महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंची चीनी महिला हॉकी टीम, बौद्ध भिक्षुओं ने किया स्वागत

Fri, 15 Nov 2024 04:04 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 15 Nov 2024 04:04 PM IST
सार

महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में हिस्सा लेने के लिए भारत समेत छह देशों की महिला खिलाड़ी गया जिले के बोधगया पहुंच हुई है। सभी टीमों के खिलाड़ियों को बोधगया के अलग-अलग दो होटलों में रहने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Bihar: Chinese women's hockey team reached Mahabodhi temple to offer prayers, Buddhist monks welcomed them
बोधगया पहुंचे चीनी खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चीनी महिला हॉकी टीम शुक्रवार को बोधगया में महाबोधि महाविहार मंदिर में पहुंचे, जहां टीम ने भगवान बुद्ध के दर्शन और पूजा अर्चना की। इस दौरान महाबोधि मंदिर पहुंचने पर बौद्ध भिक्षुओं ने टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं, चीनी खिलाड़ियों के साथ अन्य लोग भी दर्शन करने पहुंचे। खिलाड़ियों ने भगवान बुद्ध को फूल और धूप अर्पित की। बोधगया में पवित्र महाबोधि महाविहार मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद यहां के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक स्थलों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान, प्रत्येक टीम के सदस्य को सम्मान  के रूप में ज्ञान और शांति का प्रतीक एक स्मारिका बोधि पत्ता व पारंपरिक स्कार्फ भेंट किए।

विज्ञापन


बोधगया में ही ठहरने का प्रबंध किया गया है
मालूम हो कि बिहार के राजगीर के हॉकी स्टेडियम में महिला हॉकी एशियन चैंपियनशिप का आयोजन हुआ है। इसमें विभिन्न देशों की महिला हॉकी टीमें भाग ले रही है। वहीं सभी देशों के खिलाड़ियों का बोधगया में ही ठहरने का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन


छह देशों के महिला खिलाड़ी पहुंची है बिहार 
महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में हिस्सा लेने के लिए भारत समेत छह देशों की महिला खिलाड़ी गया जिले के बोधगया पहुंच हुई है। सभी टीमों के खिलाड़ियों को बोधगया के अलग-अलग दो होटलों में रहने की व्यवस्था की गई है। जिसमें भारत के अलावे कोरिया, थाईलैंड, चीन, जापान, और मलेशिया हिस्सा ले रही है। हालांकि इन खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिहार पुलिस ने विशेष व्यवस्था कर रखी है। आवासन स्थल से लेकर राजगीर स्टेडियम ग्राउंड तक पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। यह मैच राजगीर के स्टेडियम ग्राउंड में 11 नवंबर से शुरू हो गया था, जो 20 नवंबर तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed