{"_id":"5fdca26f8ebc3e3ba6420d97","slug":"bihar-chief-minister-nitish-kumar-jdu-will-fight-on-75-seats-in-west-bengal-assembly-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल: जदयू 8 जिलों की 75 सीटों पर ताल ठोकने को तैयार, 'शराबबंदी' पर लगाएगी दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगाल: जदयू 8 जिलों की 75 सीटों पर ताल ठोकने को तैयार, 'शराबबंदी' पर लगाएगी दांव
Fri, 18 Dec 2020 06:07 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कुमार संभव
Updated Fri, 18 Dec 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
नीतीश कुमार
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव चुनाव में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू भी ताल ठोंकेगी। पार्टी बंगाल की 75 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार के इस फैसले से बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जदयू के बंगाल प्रभारी गुलाम रसूल बलियावी ने पार्टी के इस प्लान की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन साल से सक्रिय है जदयू
गुलाम रसूल बलियावी ने बताया कि जदयू आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पिछले तीन साल से पश्चिम बंगाल में काम कर रही है। अब पार्टी ने उन 75 सीटों का चयन कर लिया है, जिन पर वह अपने उम्मीदवार उतारेगी। बलियावी ने कहा, 'बंगाल में चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ऐसे में पार्टी ने 75 सीटों को चिन्हित किया है, जहां उम्मीदवार उतारे जाएंगे। अगर जरूरत पड़ती है और हालात अनुकूल होते हैं तो पार्टी अन्य सीटों पर भी उम्मीदवार उतार सकती है। हालांकि, इस पर आखिरी फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही लेंगे।'
विज्ञापन
इन इलाकों पर जदयू की नजर
बलियावी के मुताबिक, जदयू मान रही है कि सिलीगुड़ी, मुर्शिदाबाद, मालदा, दिनाजपुर, बांकुरा, मेदिनीपुर, 24 परगना और नंदीग्राम आदि जिलों में उसकी पकड़ मजबूत है। पार्टी बंगाल में भी शराबबंदी को मुख्य मुद्दा बनाएगी और जनता से इसी मुद्दे पर वोट मांगेगी। प्रचार के दौरान लोगों को बताया जाएगा कि शराबबंदी से बिहार को कैसे फायदा हुआ।
विज्ञापन