फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Change in PM Narendra Modi program in Bihar, PM will stay in Bihar for two days Patna Bikramganj BJP

Bihar News: पीएम मोदी के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव, अब एक नहीं दो दिन बिहार में रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Sat, 17 May 2025 04:51 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 17 May 2025 04:51 PM IST
सार

PM Modi Bihar visit: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी का यह दौरा काफी अहम होगा। इससे पहले दो बार पीएम मोदी बिहार आ चुके हैं। तीसरे दौरे में पीएम बिहार में दो दिनों तक रहेंगे।

विज्ञापन
Bihar: Change in PM Narendra Modi program in Bihar, PM will stay in Bihar for two days Patna Bikramganj BJP
बिहार से पीएम मोदी ने आतंकियों को दिया सख्त संदेश। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पहली बार बिहार आ रहे हैं। पहले वह केवल एक दिवसीय दौरे पर बिहार आने वाले थे लेकिन अब इसमें बदलाव हो गया है। अब पीएम दो दिन तक बिहार में रहे हैं। इसकी जानकारी बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दी है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। 29 मई को पीएम पटना एयरपोर्ट के नए भवन का लोकार्पण करेंगे। रात्रि विश्राम पटना में करेंगे। इसके बाद 30 मई को बिक्रमगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन


डिप्टी सीएम बोले- सौगात देने आ रहे पीएम
इधर, पीएम मोदी के कार्यक्रम में किसी तरह की कोई कमी नहीं हो, इसे लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। तीन दिन पहले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कार्यक्रम स्थल पर निरीक्षण किया था। दोनों नेताओं ने घोसियां एवं गोडारी में स्थल निरीक्षण किया तथा विधि व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से उपस्थित पदाधिकारीयों के विस्तार से चर्चा की थी। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी 30 मई को बिहार में कई योजनाओं की सौगात देंगे। पीएम मोदी पटना हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा पटना सासाराम फोर लेन सड़क का शिलान्यास करेंगे। साथ ही औरंगाबाद के नवीनगर में 600 मेगावाट पावर प्रोजेक्ट का भी शिलान्यास करेंगे और कुल मिलाकर पीएम मोदी बिहार में हजारों करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देने वाले हैं।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: पटनावासियों को स्मार्ट टनल और मल्टी मॉडल हब की सौगात, सीएम नीतीश बोले- अब काफी सुविधा होगी
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल दो बार बिहार आ चुके हैं पीएम 
राजनीतिक पंडितों की मानें तो आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी का यह दौरा काफी अहम होगा। इससे पहले दो बार पीएम मोदी बिहार आ चुके हैं। 24 फरवरी को पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त जारी करने आए थे। इसके बाद 24 अप्रैल को मधुबनी में पंचायती राज दिवस के मौके पर 13,480 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास  किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed