{"_id":"6411d533a23f3ae5fa0d7ef5","slug":"bihar-chain-snatched-from-woman-in-muzaffarpur-miscreants-threatened-to-kill-her-for-protesting-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मुजफ्फरपुर में महिला से चेन छिनतई, विरोध करने पर बदमाशों ने दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मुजफ्फरपुर में महिला से चेन छिनतई, विरोध करने पर बदमाशों ने दी जान से मारने की धमकी
Wed, 15 Mar 2023 07:54 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 15 Mar 2023 07:54 PM IST
सार
Bihar: मुजफ्फरपुर में महिला से चेन छिनतई हुई है। इतना ही नहीं महिला के विरोध पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी भी दे दी। घटना काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र स्थित कामेश्री बिहार कॉलोनी की है।
विज्ञापन
महिला से चेन छिनतई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर में महिला से चेन छिनतई हुई है। इतना ही नहीं महिला के विरोध पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी भी दे दी। घटना काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र स्थित कामेश्री बिहार कॉलोनी की है। बुधवार शाम को चेन छिनतई के बाद महिला शोर मचाने लगी। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि SBI के सेवानिवृत बैंक मैनेजर रविंद्र श्रीवास्तव की पत्नी के गले से सोने की चेन की छिनतई कर ली गई। CCTV फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। महिला की पहचान 55 वर्षीय आरती कुमारी के रूप में हुई।
दोनों ने मुंह को काले कपड़े से बांध रखे थे
महिला ने बताया कि वह घर का कुछ सामान लेने के लिए निकली थी। वह ऑटो में बैठी। ऑटो से उतरने के बाद सामान ली। फिर पैदल ही घर की ओर चल दी। इसी बीच बाइक सवार दो युवक पीछे से आए। दोनों ने मुंह को काले कपड़े से बांध रखे थे। पीछे बैठा एक युवक उतर गया। पॉकेट से चाकू निकाला। फिर, गले से चेन छीनने लगा। मैंने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। चेन छीनने के बाद मौके से दोनो फरार हो गए। पुलिस से अपील है कि वो इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे।