फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Chachari bridge built on Gohiya river in Nalanda also damaged, flood, river level, Bihar News updates

Bihar: नालंदा में उफनाई नदी, पुल क्षतिग्रस्त, डायवर्सन पर बह रहा पानी; जिला मुख्यालय से कई गांव का संपर्क टूटा

Mon, 26 Aug 2024 02:16 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 26 Aug 2024 02:16 PM IST
सार

स्थानीय निवासी ने बताया कि हमारा गांव पटना और नालंदा जिले की सीमा पर स्थित है। गोहिया नदी नालंदा में है, लेकिन हमें रोजमर्रा के कामों के लिए इसे पार करना पड़ता है। पानी का स्तर बढ़ने से हमारी परेशानियां और बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
Bihar: Chachari bridge built on Gohiya river in Nalanda also damaged, flood, river level, Bihar News updates
चचरी पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में बहने वाली गोइठवा की सहायक गोहिया नदी में पानी के बढ़ते जलस्तर ने बिंद प्रखंड के सीमावर्ती इलाका दुल्हपुर गांव के निवासियों के लिए एक नई चुनौती खड़ी कर दी है। नदी पर बना चचरी पुल, जो बंदीचक गांव को जोड़ता था, अब पानी में डूब गया है और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके कारण स्थानीय लोगों के दैनिक जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित कर रही है।

विज्ञापन


स्थानीय निवासी धर्मेंद्र यादव ने बताया की हमारे गांव में लगभग 500 लोग रहते हैं, और यह पुल हमारे लिए जीवनरेखा की तरह था। अब हम अपने दैनिक कार्यों के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं। चचरी पुल जो बांस से निर्मित था, विशेष रूप से बुजुर्गों और बच्चों के लिए महत्वपूर्ण था। पुल के क्षतिग्रस्त होने से, नदी पार करना अब एक जोखिम भरा काम बन गया है। फिर भी, कई ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं। गांव से बाहर मुख्य सड़क तक जाने के लिए दो किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। जबकि चचरी पुल से महज 20 मीटर की दूरी ही तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन


जल्द से जल्द एक ठोस पुल का निर्माण करवाए सरकार
रघुनी महतो एवं एक अन्य स्थानीय निवासी ने बताया कि हमारा गांव पटना और नालंदा जिले की सीमा पर स्थित है। गोहिया नदी नालंदा में है, लेकिन हमें रोजमर्रा के कामों के लिए इसे पार करना पड़ता है। पानी का स्तर बढ़ने से हमारी परेशानियां और बढ़ गई हैं। खेतीबाड़ी का काम हो या बाजार जाना हो इसके लिए चचरी पुल ही सहारा है। ग्रामीणों ने एक स्थायी और सुरक्षित पुल के निर्माण की मांग की है। चंदीरक महतो ने कहा कि हम सरकार और स्थानीय प्रशासन से यह कहना चाहते हैं कि इस मुद्दे को गंभीरता से लें और जल्द से जल्द एक ठोस पुल का निर्माण करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar: Chachari bridge built on Gohiya river in Nalanda also damaged, flood, river level, Bihar News updates
बाढ़ के पानी में नहाने लोग। - फोटो : अमर उजाला

हिलसा-नूरसराय मुख्य मार्ग  पर आवागमन ठप
इधर, थरथरी प्रखंड मुख्यालय के बगल से गुजरने वाली मुहाने नदी भी उफान पर है। जलस्तर में तेजी से इजाफा होने के कारण मुहाने नदी पर बना डायवर्जन डूब गया है। दो से ती फीट पानी का बहाव हो रहा है। इसके कारण हिलसा- नुरसराय मुख्य सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। हिलसा अनुमंडल के लोगों को जिला मुख्यालय से सीधा संपर्क टूट गया है। जिसके कारण हिलसा करायपरसुराय और थरथरी प्रखंड के लोगों को परवलपुर के रास्ते बिहारशरीफ आना पड़ रहा है। इसमें करीब 10 से 12 किलोमीटर की दूरी अधिक तय करनी पड़ रही है। मुहाने में आई पानी मे बच्चे खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा मजिस्ट्रेट नियुक्त करने की बात कही गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed