फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Cast Census; RJD leader called Brahmins as foreigners, BJP Neeraj Bablu Sanjay Jha, Manoj Jha, DNA test

Caste politics : जाति आधारित जन-गणना के बीच राजद के पूर्व विधायक बोले- DNA जांच बता रहा कि ब्राह्मण भारतीय नही

Mon, 01 May 2023 02:57 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 01 May 2023 02:57 PM IST
सार

डॉ चन्द्रशेखर के बाद अब RJD नेता यदुवंश कुमार यादव ने विवादित बयान दिया है। कहा- ब्राह्मणों को यहां से भी भगाना होगा। इसके जवाब में भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि भगाने की जरुरत ब्राह्मण को नहीं, ऐसे लोगों को है जो समाज में द्वेष फैलाते हैं।

विज्ञापन
Bihar Cast Census; RJD leader called Brahmins as foreigners, BJP Neeraj Bablu Sanjay Jha, Manoj Jha, DNA test
राजद राष्ट्रीय सचिव और आरजेडी से पिपरा के पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के शिक्षा मंत्री द्वारा रामचरितमानस पर दिए विवादित बयान के बाद एक और राजद नेता का विवादित बयान सामने आया है। निर्मली में डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन पर परिचर्चा के दौरान राजद राष्ट्रीय सचिव और आरजेडी से पिपरा के पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव ने भारत देश में रह रहे ब्राह्मणों को निशाना बनाया है। उन्होंने कहा कि ब इन्हें हमे भी यहां से भगाना होगा।
विज्ञापन


आरजेडी के पूर्व विधायक ने कहा -ब्राह्मण भारत देश के नहीं
पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव अनुमंडल मुख्यालय निर्मली नगर भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक भी ब्राह्मण भारत देश के नहीं हैं। इनके डीएनए की जांच से यह खुलासा हुआ है।ये सभी  रूस और अन्य देश से आये हैं। इन्हें वहां से भगाया गया तब ये सभी भारत आ गए। इन सबों के द्वारा ही हम सभी को बांटने और आपस में झगड़ा लड़ाई कराने का काम किया जा रहा है। ये लोग हम सबों के बीच फूट डालने का काम करते हैं। अब इन्हें हमे भी यहां से भगाना होगा।
विज्ञापन



 

Bihar Cast Census; RJD leader called Brahmins as foreigners, BJP Neeraj Bablu Sanjay Jha, Manoj Jha, DNA test
भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री नीरज बबलू - फोटो : अमर उजाला

भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री नीरज बबलू ने किया पलटवार  
पिपरा के पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव के विवादित बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री नीरज बबलू ने कहा कि भी महागठबंधन के नेताओं में होड़ लगी है कि कौन सबसे ज्यादा विवादित बयान दे सकता है। इसी के तहत यह बयान दिया गया है। लगता है कि इनकी (पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव) मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। जो भी लोग इस तरह का बयान देते हैं, उनका मानसिक स्थिति बिगड़ जाता है वही ऐसा बोल सकते हैं कि ब्राह्मण बाहर से आये हैं।

मनोज झा जी ओर संजय झा जी से पूछना चाहिए 
भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री नीरज बबलू ने कहा कि राजद के नेताओं को अपने सलाहकार मनोज झा जी से पूछना चाहिए कि वह कहां से आए हैं, मनोज झा जी ओर संजय झा जी ही इसे ठीक से उनलोगों को बता सकते है। नीरज बबलू ने कहा कि ब्राह्मण हमारे देश के निवासी हैं, ब्राह्मण हमें संस्कार सिखाते हैं और राजद नेता उन्हें भगाने की बात करते हैं। जरूरत है इन लोगों को बाहर निकालने की जो समाज में द्वेष फैलाते हैं। मुझे लगता है कि कहीं न कहीं ऐसे लोगों को ही बाहर भेजना पड़ेगा।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed