फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar by-election: CM Nitish Kumar, Jitan Ram Manjhi, Deepa Manjhi, NDA arrived in Gaya to campaign.

Bihar By Election: मांझी की बहू के लिए वोट मांगने पहुंचे सीएम नीतीश, लालू-राबड़ी राज के बारे में यह बातें कही

Sun, 10 Nov 2024 02:04 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 10 Nov 2024 02:04 PM IST
सार

Gaya News: इमामगंज और बेलागंज के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रचार के लिए 36 घंटे शेष रह गए है। इसी 36 घंटे में सभी प्रत्याशियों की जीत के लिए उनके संगठनों के नेताओं की ओर से जीत के लिए पूरा दमखम लगा रहे हैं। दोनों सीटों पर 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी।

विज्ञापन
Bihar by-election: CM Nitish Kumar, Jitan Ram Manjhi, Deepa Manjhi, NDA arrived in Gaya to campaign.
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बिहार में चार सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को हम उम्मीदवार दीपा मांझी के लिए वोट मांगने इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे, जहां जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। नीतीश कुमार ने कहा कि हम तो दीपा मांझी को भारी मतों से जिताने का अनुरोध करने आए है। तभी जीविका दीदी अपनी मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर बोलने लगी। तभी उन्होंने कहा कि अभी चुपचाप सुनो, आपकी बात को सुनेंगे, ज्यादा मत बोलिए। सीएम नीतीश कुमार ने लालू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2005 को हमलोग आए, बताइए कौन लोग राज करते थे? वह लोग अनाप-शनाप बोलते हैं। पहले यह लोग क्या किया था। शाम को कोई निकलता नहीं था। मुसलमान का वोट तोड़ने का काम करता था। हिन्दू मुस्लिम का वोट तोड़ने का काम करता था। जब काम करना शुरू किया तो हर प्रकार का कार्य किया है।

विज्ञापन


सीएम नीतीश कुमार ने  हिंदू मुस्लिम का झगड़ा होता था। जब से शासन में आए तो यह बंद कर दिया। अब कोई झगड़ा नहीं होता है। भारी संख्या में मुस्लमान लोगो ने वोट दिया था। कब्रिस्तान की घेराबंदी कराया। 1237 कब्रिस्तान की जानकारी मिली है, जिसे पूरा करेंगे। मूर्ति चोरी की घटनाएं अब नहीं होती है यह उदाहरण है। शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में कितना काम किया याद कीजिएगा भूलिएगा नहीं। बड़े पैमाने पर नियोजित शिक्षकों की बहाली की गई। पोशाक योजना, नौवीं में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के लिए साइकिल योजना दिया।यह सब भूलिएगा नहीं। पहले पीएचसी में एक महीना में 39 मरीज जाते थे। अब 11 हजार हर महीना इलाज कराने जाते है।
विज्ञापन


गलती से इधर-उधर चले गए थे 
चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गलती से उनलोगों को हमलोग ले लिए थे। बाद में फिर हम हट गए। दो बार हट गए है, अब कभी नहीं जाएंगे। अब इधर उधर नहीं जाएंगे। उनलोग कोई काम नहीं किया है। वहीं उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के चलते बिहार में मेडिकल कॉलेज की संख्या बढ़ी है। आपलोग इधर उधर नहीं जाइएगा। सात निश्चय योजना के तहत पक्की सड़क समेत कई बुनियादी सुविधाओं पर काम  कराया। अगला चुनाव के पहले 12 लाख को नौकरी मिलेगा। पंचायती राज में 50% आरक्षण दिया। पुलिस में 35% आरक्षण दिया। यह सबसे ज्यादा आरक्षण सिर्फ बिहार में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar by-election: CM Nitish Kumar, Jitan Ram Manjhi, Deepa Manjhi, NDA arrived in Gaya to campaign.
एनडीए की चुनावी सभा। - फोटो : अमर उजाला

जीविका दीदी के लिए विश्व बैंक से लिया कर्ज
हालांकि, सीएम के चुनावी भाषण के दौरान जीविका के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर शोर मचा रही थी। उसी का जवाब देते हुए मंच से सीएम नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों को कहा कि सुनो स्वय सहायता समूह पहले कितना कम था। 2006 में विश्व बैंक से कर्ज  लेकर जीविका के स्वयं सहायता का वृद्धि कराया।केंद्र वाला पहले जीविका को जीविका दीदी पर नाराज था। उनलोगों ने देखकर आजीविका किया है। 1 करोड़ 31 लाख जीविका दीदियों की संख्या है।अब यह शहरी क्षेत्रों में भी होगा। उन्होंने कहा कि जाति आधारित गणना भी कराया इसके साथ राज्य में हर जाति का कराया।94 लाख परिवार के लोग गरीबी हालत में है।उनके उत्थान के लिए कार्य करेंगे। दो-दो लाख रुपया देने का काम किया है। गया बोधगया में कई कार्यों को किया।

लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष बोलता था संविधान हैं खतरे में 
चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से ज्यादा सुंदर विष्णुपद और बोधगया कॉरिडोर होगा।1990 से 2005 तक बिहार में कोई आरक्षण की व्यवस्था नहीं थी।अतिपिछड़ों, महिला,दलितों को आरक्षण देने का काम किया। लोकसभा चुनाव में कहते रहे संविधान खतरे में है तो उन लोगो ने कुछ किया नहीं। इससे कोई सरकार बनने वाला चुनाव नहीं है। यह सरकार को मजबूत करने का चुनाव है। 2005 के पहले न सड़क,बिजली,पानी की व्यवस्था थी ।आज गांव गांव तक पहुंचा।जब मोदी और नीतीश की जोड़ी बनी तो घर घर बिजली पहुंचाया है। अब सोलर युक्त बिजली 1 करोड़ लोगों को देगी।15 हजार करोड़ सिर्फ सब्सिडी पर देती है।

नारी उत्थान के लिए जाने जाते हैं नीतीश कुमार 
 चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी कहा कि जब-जब आशीर्वाद नीतीश देते है। तो दुनिया का कोई शक्ति नहीं रोक सकता है। नारी का उत्थान और विकास के लिए नीतीश कुमार जनसभा में पहुंचे है। तीन दिन के चुनाव प्रचार में हम हजारों वोट से जीते थे। लुटुआ में ज़िग जैग रास्ता था। हमने अपने कार्यकाल में कई सड़को का निर्माण कराया। छकरबंधा नक्सली क्षेत्र के रूप में था, वहां पुल और सड़को सहित हजारों कार्य हुआ है। विकास का कार्य नीतीश की कृपा से किया गया है। 2015 से नीतीश कुमार के सहयोग से शांति बहाल हुई है। कुछ कार्य बचा है। जीविका दीदी नीतीश सरकार के काम किया हैं। उसके नियमित मानदेय की मांग मंच से की है। झारखंड में 1500 वृद्धा पेंशन मिलता है। आचार संहिता है, इसकी बढ़ाकर 1000 की मांग की है। छोटा काम नीतीश के लिए कुछ नहीं है। कुछ बोल देते है यह अलग बात है अगर सीएम नहीं बनाते तो जीतन को कोई नहीं जानता। छोटा छोटा उद्योग के लिए बैंक को वित्त मंत्री ने कह दिया है कि टेक्नोलॉजी सेंटर लाने वाले है। 200 करोड़ की योजना है।1 हजार लोगों को रोजगार और प्रशिक्षण मिलेगा। जब मोदी और नीतीश की कृपा है तो कोई नहीं रोकेगा। प्रत्याशी के केंद्रीय मंत्री और बिहार सरकार में मंत्री है। यह काम नहीं करेगा तो कौन छोट पूंजिया करेगा। महादलित परिवार पर विश्वास है कोई दारू नहीं पिएगा, पैसा नहीं लेगा और हम पार्टी को वोट करेगा। जिंदगी भर डुमरिया इमामगंज को नहीं भूलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed